Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, 11 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, 11 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
---Advertisement---

जमशेदपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ गालुडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 11 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों के पास से गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और हेलमेट भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को गालुडीह थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर गालुडीह होते हुए जमशेदपुर पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने गालुडीह बराज के पास कैनाल रोड पर घेराबंदी कर ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 11 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार सिंह, श्याम नाथ राय और बाबुलाल यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों जमशेदपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

पूछताछ में सामने आया संगठित कारोबार

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सुनियोजित और संगठित तरीके से गांजा कारोबार किए जाने की जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को जमशेदपुर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है। जांच आगे बढ़ने के साथ गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आने की संभावना है।

Also Read- रांची: JPSC-JSSC आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनकी जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर, सारठ में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनकी जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर, सारठ में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

जामताड़ा में साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

धनबाद के टुंडी में MG-NREGA योजनाओं पर सवाल, जनसुनवाई में गड़बड़ियों का खुलासा

धनबाद के टुंडी में MG-NREGA योजनाओं पर सवाल, जनसुनवाई में गड़बड़ियों का खुलासा

भारतीय पायलट ने 174 यात्रियों की बचाई जान, दुनिया भर से भाारतिय पायलेट का शबाशियां, इजराइल के PM नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा-हीरो पायलेट

भारतीय पायलट ने 174 यात्रियों की बचाई जान, दुनिया भर से भाारतिय पायलेट का शबाशियां, इजराइल के PM नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा-हीरो पायलेट

नामकुम में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान,  मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिए

नामकुम में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान,  मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिए

CEO ने SIR-2026 मतदाता सूची प्रक्रिया की समीक्षा की, गिरिडीह में वृद्धाश्रम और 'प्रेमदान' का दौरा भी किया

CEO ने SIR-2026 मतदाता सूची प्रक्रिया की समीक्षा की, गिरिडीह में वृद्धाश्रम और ‘प्रेमदान’ का दौरा भी किया

Leave a Comment