Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

CEO ने SIR-2026 मतदाता सूची प्रक्रिया की समीक्षा की, गिरिडीह में वृद्धाश्रम और ‘प्रेमदान’ का दौरा भी किया

CEO ने SIR-2026 मतदाता सूची प्रक्रिया की समीक्षा की, गिरिडीह में वृद्धाश्रम और 'प्रेमदान' का दौरा भी किया
---Advertisement---

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 को लेकर गिरिडीह समाहरणालय सभागार में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO ) झारखंड के. रवि कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों (CEO ) में चल रहे SIR-2026 के कार्यों की विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा की गई। स्वैच्छिक श्रमदान  के  दौरान मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  (CEO ) ने फॉर्म-6, फॉर्म-6A, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से संबंधित आवेदनों की स्थिति, उनके सत्यापन, निष्पादन और लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली।

आंकड़ों की बात करें तो 5 अगस्त से 29 सितंबर 2026 तक गिरिडीह जिले में फॉर्म-6 के कुल 49 हजार 612 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं फॉर्म-7 के 569 आवेदन और फॉर्म-8 के कुल 55 हजार 626 आवेदन प्राप्त हुए हैं।बैठक में इन आवेदनों के निष्पादन की स्थिति और लंबित मामलों के कारणों की भी समीक्षा की गई।इसके अलावा SIR के तहत मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिस, उनकी सुनवाई और दस्तावेजों के सत्यापन की भी जानकारी ली गई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नोटिस से संबंधित प्रत्येक मामले में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनवाई की जाए और उपलब्ध अभिलेख एवं दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

30 सितंबर 2026 को फॉर्म-6, 6A, 7 और 8 भरने की अंतिम तिथि के मद्देनजर अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी करने तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि SIR-2026 एक महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता, सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमीनी स्तर पर SIR की स्थिति का भी जायजा लिया।श्री के. रवि कुमार ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित अनाथालय ‘प्रेमदान’ पहुंचे। यहां उन्होंने संस्थान में रह रही महिलाओं और सेविकाओं से बातचीत कर SIR के तहत फॉर्म भरने और मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली।उन्होंने संस्थान में रह रहे बच्चों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों की पहचान एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित प्रक्रिया नियमानुसार सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में पात्रता प्राप्त करने पर उन्हें नागरिक और निर्वाचन संबंधी सुविधाएं हासिल करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने ऐसे संस्थानों में रहने वाले लोगों की दस्तावेज संबंधी समस्याओं की पहचान कर नियमों के तहत आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि SIR की प्रक्रिया में कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी या आवश्यक प्रक्रिया के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित नहीं रहना चाहिए।
इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शहर स्थित वृद्धाश्रम भी पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों से सीधे संवाद करते हुए उनके मतदाता सूची में नाम दर्ज होने और उपलब्ध दस्तावेजों की स्थिति की जानकारी ली।

बातचीत के दौरान कुछ बुजुर्गों ने बताया कि घर छोड़कर वृद्धाश्रम में रहने के कारण उनके कई जरूरी दस्तावेज अभी भी उनके घर पर हैं।इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को वृद्धाश्रम में विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि वहां रह रहे बुजुर्गों की मतदाता सूची और पहचान संबंधी आवश्यक प्रक्रियाएं सुविधाजनक तरीके से पूरी कराई जा सकें।कुल मिलाकर, SIR-2026 को लेकर गिरिडीह में प्रशासन की ओर से आवेदनों के निष्पादन, नोटिस की सुनवाई, दस्तावेज सत्यापन और पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

 READ ALSO – सरयू राय ने दवा और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर चिंता जताई है और बड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारतीय पायलट ने 174 यात्रियों की बचाई जान, दुनिया भर से भाारतिय पायलेट का शबाशियां, इजराइल के PM नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा-हीरो पायलेट

भारतीय पायलट ने 174 यात्रियों की बचाई जान, दुनिया भर से भाारतिय पायलेट का शबाशियां, इजराइल के PM नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा-हीरो पायलेट

नामकुम में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान,  मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिए

नामकुम में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान,  मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिए

सरयू राय ने दवा और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर चिंता जताई है और बड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

सरयू राय ने दवा और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर चिंता जताई है और बड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

जमशेदपुर उडिपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में खुलासा, जांच में 4 मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

जमशेदपुर उडिपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में खुलासा, जांच में 4 मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

दूध संकलन और प्रचार को बढ़ावा मिलेगा, गिरिडीह में एक 50,000 लीटर का प्लांट बनाया जा रहा है

दूध संकलन और प्रचार को बढ़ावा मिलेगा, गिरिडीह में एक 50,000 लीटर का प्लांट बनाया जा रहा है

झारखंड के आंदोलनकारियों ने पेंशन से लेकर पानी, जंगल और जमीन के मुद्दों को उठाया

झारखंड के आंदोलनकारियों ने पेंशन से लेकर पानी, जंगल और जमीन के मुद्दों को उठाया

1 thought on “CEO ने SIR-2026 मतदाता सूची प्रक्रिया की समीक्षा की, गिरिडीह में वृद्धाश्रम और ‘प्रेमदान’ का दौरा भी किया”

Leave a Comment