Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पूर्व मंत्री विमला प्रधान को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कहा-उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

पूर्व मंत्री विमला प्रधान को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कहा-उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति
---Advertisement---

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शनिवार को लोअर करमटोली, रोड नंबर-2, रांची स्थित विमला प्रधान के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान और जनता के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

हेमन्त सोरेन ने कहा कि विमला प्रधान ने सिमडेगा समेत पूरे झारखंड के विकास के लिए लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई। समाज के हर वर्ग और समुदाय के कल्याण के लिए वह हमेशा तत्पर रहने वाली सजग और कर्मठ राजनेता थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

सिमडेगा की राजनीति को लंबे समय तक दिशा देने वाली पूर्व विधायक एवं मंत्री विमला प्रधान का शुक्रवार रात्रि करीब 8:40 बजे रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रात करीब 8:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस चिंतित, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

जमशेदपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस चिंतित, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल; दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल, दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

Leave a Comment