Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे
---Advertisement---

महेशबथान में तीर्थयात्रियों से पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, निःशुल्क पार्किंग और स्नान (parking and bathing) बोर्ड को लेकर सवाल। रानीश्वर प्रखंड के कुमीरदहा पंचायत अंतर्गत महेशबथान पंचायत भवन के पीछे स्थित साप्ताहिक मवेशी हाट परिसर में ठहरने वाले तीर्थयात्रियों से पार्किंग और स्नान  (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत सामने आई है। बताया गया कि कुछ तीर्थयात्री देवघर से तारापीठ जा रहे थे। यात्रा के दौरान वे महेशबथान में कुछ समय के लिए विश्राम करने के लिए रुके।तीर्थयात्रियों का कहना है कि परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर उनसे राशि मांगी गई। वहीं स्नान के लिए भी राशि मांगने की बात यात्रियों ने कही। यात्रियों के अनुसार, परिसर में पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के बावजूद राशि की मांग से उन्हें परेशानी हुई।

मौके पर “निःशुल्क पार्किंग” लिखा बोर्ड भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में पार्किंग के नाम पर राशि मांगने की शिकायत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, राशि वसूली अधिकृत है या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।इस संबंध में कुमीरदहा पंचायत के मुखिया खुदीराम मोहली से जानकारी ली गई। पार्किंग के नाम पर राशि वसूली की जानकारी होने के सवाल पर मुखिया ने कहा कि उन्हें इस तरह की वसूली की जानकारी नहीं है।हीं, यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के बारे में पूछे जाने पर मुखिया ने स्वीकार किया कि फिलहाल पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द शौचालय और पानी की व्यवस्था की जाएगी।तीर्थयात्रियों ने पंचायत एवं प्रशासन से मामले की जांच कर पार्किंग के नाम पर राशि मांगने की शिकायत की सच्चाई सामने लाने तथा यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, स्नान और विश्राम जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद पंचायत और प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

सरकारी चापाकल में भी मोटर लगाकर स्नान करने के नाम पर पैसा वसूली की जा रही है। मुखिया का भी फोनो ले सकते हैं उनसे बात हुई है
इसे भी पढ़े- लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से बदली श्रीमती मोती पिंगुवा की जिंदगी

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

पश्चिमी सिंहभूम: जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

Leave a Comment