Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

---Advertisement---

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर आज झामुमो जिला समिति ने चाईबासा परिषदन में आयोजित शोकसभा में उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सांसद श्रीमती जोबा माझी ने कहा कि रूपी सोरेन का जीवन संघर्ष और आंदोलन से जुड़ा रहा। उन्होंने झारखंड आंदोलन के कठिन दौर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से झारखंड ने एक ऐसी शख्सियत को खो दिया है जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

बैठक में 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी के शहादत दिवस के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष कार्यक्रम को सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा। गांव-देहात से आने वाले पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग परंपरागत पूजा-पाठ एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने की प्रक्रिया में शामिल होंगे। हालांकि, इस बार पूर्व की तरह भव्य पंडाल, मंच और माइक-सेट लगाकर सार्वजनिक सभा आयोजित नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरा परिवार और संगठन शोक की परिस्थिति से गुजर रहा है। ऐसे समय में संवेदनशीलता और मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

जिला समिति ने सभी प्रखंड समितियों, जिला पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी के शहादत दिवस पर उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें। साथ ही दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर भी सामूहिक रूप से श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए सभी से सादगी, एकजुटता और सम्मान के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, दिनेश चंद्र महतो, इक़बाल अहमद, विश्वनाथ बाड़ा, राहुल तिवारी, दुर्गा चरण देवगम, अभिषेक सिंकु, बसंती सुंडी, सुनीता देवगम, जानकी, सोमबारी बाहँदा, मन्नाराम कुदादा, अकबर खान, दिनेश तुम्बलिया, मंगल सिंह तिउ, राजू सुंडी, रिमु बहादुर, जयराम गोप, अर्जुन बानरा, देवेंद्र बारी, मनोज लागुरी, नवाब अंसारी, कालटेन सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, नितेश माधव करोवा, मुन्ना सुंडी समेत काफ़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची में ब्राउन शुगर तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4,000 पुड़िया के साथ चार गिरफ्तार

रांची में ब्राउन शुगर तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4,000 पुड़िया के साथ चार गिरफ्तार

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में SIR-2026 के तहत संचालित निर्वाचन कार्यों की समीक्षा

दिल्ली के लोकतांत्रिक आंदोलन में शामिल हुए सोनाराम सिंकु, मताधिकार की रक्षा का उठाया मुद्दा

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का अनोखा विरोध, बकाया वेतन और बहाली की मांग को लेकर किया भिक्षाटन

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का अनोखा विरोध, बकाया वेतन और बहाली की मांग को लेकर किया भिक्षाटन

जेएनयू प्रकरण में कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन

Leave a Comment