Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद में  एक बार फिर अपराधियों (Criminals) का आंतक: दिन-दहाड़े एक युवक की गोली मार कर हत्या

धनबाद में  एक बार फिर अपराधियों (Criminals) का आंतक: दिन-दहाड़े एक युवक की गोली मार कर हत्या
---Advertisement---

धनबाद में  एक बार फिर अपराधियों  (Criminals) का आंतक देखा गया , बता दें कि गोंदू-डीह आउटपोस्ट (OP) इलाके के खेरकाबाद में बाइक सवार बदमाशों (Criminals)  ने दिन-दहाड़े एक आटा मिल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। कर्मचारी ग्राहकों से पैसे इकट्ठा करके लौट रहा था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस लूट और पुरानी दुश्मनी में अपराधियों  (Criminals) ने घटना को अंजाम दिया है ।

पूरी मामले के बारे में  खेरकाबाद में ‘नंबर 7 हिलटॉप आउटसोर्सिंग’ साइट के पास हुई। मृतक की पहचान झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला निवासी 45 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई है। उमेश कई सालों से गोधर की एक आटा मिल में काम कर रहा था और ग्राहकों से पेमेंट इकट्ठा करने का काम करता था। वह सुबह से अपने काम से निकला हुआ है।  कलेक्शन के लिए निकला था। दोपहर में जब वह मिल लौट रहा था, तो घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उमेश सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दिन-दहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत और अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर गोंदू-डीह OP, भूली OP और केंदुआडीह थाने की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, सबूत जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

जैसे ही परिवार के सदस्य  ने इस खबर को मौके पर पहुंचे; वे गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई ने हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई है। वहीं, आटा मिल के मालिक रतन अग्रवाल ने बताया कि उमेश यादव सात-आठ साल से उनके यहां काम कर रहा था और रविवार को पैसे इकट्ठा करने गया था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास कितना कैश था और क्या कोई पैसा गायब है।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण SP एस. मोहम्मद याकूब भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि लूट, आपसी रंजिश और अन्य कारणों सहित सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े – गांव में घूमकर युवक बनता था नकली सर्टिफिकेट (certificates) : ग्रामीणों ने की बुरी तरह की पिटाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment