Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिलशाद अंसारी murder case से इलाके में फैली सनसनी: हरकत में आई झारखंड की सियासत

दिलशाद अंसारी murder case से इलाके में फैली सनसनी: हरकत में आई झारखंड की सियासत
---Advertisement---

धनबाद के झरिया अंतर्गत भौंरा में हुए दिलशाद अंसारी murder case ने इलाके में सनसनी फैला दी है। अब इस murder case मामले में झारखंड की सियासत और प्रशासन भी हरकत में आ गया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और पूरे murder case  की निष्पक्ष जांच के लिए ‘झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग’ की एक तीन सदस्यीय टीम धनबाद पहुंची ।

 क्या है पूरा मामला ?

भौंरा ओपी क्षेत्र के कालीमेला श्मशान घाट के पास 20 वर्षीय दिलशाद अंसारी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने धनबाद का दौरा किया। हिदायतुल्ला खान ने राज्य में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने जिला प्रशासन से स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का हवाला दिया है लेकिन अल्पसंख्यक आयोग इसे संतुष्ट नहीं है और आयोग का कहना है कि सिर्फ दो आदमी मिल के किसका गला नहीं रेत सकता ?

इसमें और भी लोग शामिल है और पुलिस जो प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है तो आरोपी लड़की और दिलशाद के उम्र में बहुत फर्क है मामला कुछ और है जो कि अभी तक खुलासा नहीं हुआ है
पुलिस के मुताबिक, मृतक दिलशाद की प्रेमिका कोमल वर्णवाल और उसके मंगेतर रोशन कुमार ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस की कारवाई 

पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता कोमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है, लेकिन अल्पसंख्यक आयोग और मृतक दिलशाद के परिजन इस पुलिसिया कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और यह स्पष्ट है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आयोग इस मामले की हर परत की गहराई से मॉनिटरिंग करेगा।

READ ALSO: निर्दलीय उम्मीदवार Parimal Nathwani की अटकलें बढ़ी : नॉमिनेशन पेपर्स में गड़बड़ी की बात सामने आई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment