Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीवीसी (DVC) के खिलाफ विस्थापितों का खौला खून, जल-जंगल-जमीन लेने के बाद वादा पूरा नहीं हुआ है

डीवीसी (DVC ) के खिलाफ विस्थापितों का खौला खून, जल-जंगल-जमीन लेने के बाद वादा पूरा नहीं हुआ है
---Advertisement---

मैथन में डीवीसी (DVC)  के खिलाफ विस्थापितों का गुस्सा फूट पड़ा। दामोदर वैली बास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले सैकड़ों विस्थापितों ने डीवीसी (DVC)  प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया। विस्थापितों का आरोप है कि डीवीसी (DVC)  ने जल-जंगल-जमीन तो ले ली, लेकिन वादे पूरे नहीं किए। दामोदर वैली बास्तुहारा संग्राम समिति के नेतृत्व में विस्थापितों ने मैथन स्थित डीवीसी प्रशासनिक भवन के समक्ष 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे विस्थापितों का कहना है कि डीवीसी प्रबंधन ने आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। डैम बनाने के लिए हमारी जल-जंगल-जमीन सब चली गई। कई गांव डूब गए, लेकिन यहां के विस्थापितों को अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। विस्थापितों ने चेतावनी दी है कि इस बार की लड़ाई आर-पार की होगी। अगर मांगों पर वार्ता नहीं हुई और समाधान नहीं निकला तो वे जान देने को भी तैयार हैं।

समिति की मुख्य मांगों में विस्थापित परिवारों को नौकरी, उचित मुआवजा, पुनर्वास, जमीन का पट्टा और बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्षों से फाइलें घूम रही हैं लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ। इधर धरना का नेतृत्व कर रहे विस्थापित वासुदेव महतो का कहना है कि डीवीसी ने हमसे सब कुछ छीन लिया। डैम बन गया, बिजली बन रही है, लेकिन हमारा घर-बार उजड़ गया। नौकरी का वादा था, जमीन का वादा था, कुछ नहीं मिला। अब सिर्फ आश्वासन नहीं चलेगा। इस बार आर-पार की लड़ाई है। मांग नहीं मानी तो जान भी दे देंगे।

विस्थापित लोगों का मुख्य आरोप है कि DVC प्रोजेक्ट्स के लिए उनकी ज़मीनें तो ले ली गईं, लेकिन स्थानीय निवासियों को नौकरी नहीं मिली। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें नौकरी नहीं दी जाती है, तो उनकी जमीनें उन्हें वापस कर दी जानी चाहिए ताकि वे खेती-बाड़ी करके अपनी आजीविका चला सकें।

READ ALSO: झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) बढ़ा रही है अपनी शक्तियां, मुख्यमंत्री के मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment