झारखंड के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटिया बस्ती कुंज विहार में एक महिला के साथ दिनदहाड़े मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता की पहचान संजू कुमारी वर्मा के रूप में हुई है जबकि मारपीट करने वाले युवक का नाम शशांक सिंह बताया जा रहा है। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने को लेकर हुई। आरोपी युवक द्वारा मना करने के बावजूद महिला के नहीं मानने पर वह आक्रोशित हो गया और कथित तौर पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दूसरी ओर आरोपी युवक भी थाने पहुंचा लेकिन उसे हिरासत में नहीं लिया गया। जानकारी मिली है कि गिरफ्तारी की बजाय काउंटर केस दर्ज करने की तैयारी की बात सामने आ रही है।
वायरल वीडियो के बावजूद आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े महिला के साथ इस तरह की हिंसा न केवल कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। बल्कि समाज में बढ़ती असहिष्णुता को भी दर्शाती है। लोगों ने प्रशासन से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक हर जहर स्ट्रीट डॉग के खाना नहीं खिला सकते। भारत में सर्वोच्च न्यायालय के अगस्त 2025 के आदेश के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाना प्रतिबंधित है। कुत्तों को केवल नगर निगम द्वारा निर्धारित ‘फीडिंग स्पॉट’ या विशेष स्थानों पर ही खाना खिलाया जा सकता है। नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- सासाराम SDM का सब्जी बेचने वाली 70 साल की बूढ़ी गरीब औरत पर फूटा गुस्सा, कब्जे में लिया पांच कद्दू





