Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सासाराम SDM का सब्जी बेचने वाली 70 साल की बूढ़ी गरीब औरत पर फूटा गुस्सा, कब्जे में लिया पांच कद्दू

On: April 8, 2026 7:01 PM
Follow Us:
सासाराम SDM का सब्जी बेचने वाली 70 साल की बूढ़ी गरीब औरत पर फूटा गुस्सा, कब्जे में लिया पांच कद्दू
---Advertisement---

आज सासाराम के पुरानी जीटी रोड के किनारे सब्जी बेच रहे एक बुजुर्ग महिला का जिला प्रशासन ने पांच लौकी कद्दू को जब्त कर लिया और उसे उठाकर नगर निगम में रख दिया गया। जिसके बाद प्रशासन द्वारा जप्त किए गए पांच कद्दू को लेने के लिए बुजुर्ग महिला बसंती देवी कई घंटे तक मशक्कत करती रही। इसके बावजूद कद्दू उसे वापस नहीं किया गया। बता दें की सासाराम के एसडीएम के द्वारा लगातार अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत सासाराम नगर निगम से कुछ आधिकारिक कार्य करके SDM डॉ नेहा कुमारी जब निकली तो सड़क किनारे एक बुजुर्ग महिला बसंती देवी को एक बास्केट में लेकर चार-पांच कद्दू बेचते देखी। इसके बाद उसका पांच कद्दू को टोकरी सहित जप्त करने का आदेश दे दिया।

add

इसके बाद नगर निगम के कर्मी मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग महिला के टोकरी में रखे कद्दू को जब्त कर नगर निगम के कार्यालय ले आए। इसके बाद अपने कद्दू को छुड़ाने के लिए महिला नगर निगम में डटी हुई है। बड़ा सवाल यह है कि शहर में बड़े-बड़े प्रतिष्ठान द्वारा कई सड़कों के किनारे अतिक्रमण किया गया है। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लेकिन जिस तरह से सड़क किनारे एक टोकरी में कद्दू बेच रही एक बुजुर्ग का पांच कद्दू जप्त कर लिया गया। यह चर्चा का विषय है।

हम आपोक बता दें कि सासाराम में आए दिन गांजा अफीम की तस्करी से लेकर जमीन पर अवैध कब्जे का मामला लगातार सुर्खियों में रहता है। अभी हाल ही में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जिसके बाद उसकी पत्नी ने सदमे में जहर खा लिया और बच्चे भी गंभीर रूप से प्रभावित हुए। कुछ समय पहले ही जमीन विवाद को लेकर पंचायत में गोलीबारी हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। यानी सासाराम में जमीन विवाद, अवैध अतिक्रमण और सामाजिक कारणों जुड़े अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन वहां की एसडीएम का गुस्सा बड़े संगठित गिरोहों पर नहीं बल्कि गरीब लोगों पर निकल रहा है।

Also Read- मणिपुर के 5 जिलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर लगा प्रतिबंध हटाया गया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर गिरिडीह में बैठक

बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर गिरिडीह में बैठक

देवघर के KKN स्टेडियम में समर कैंप क्रिकेट टूर्नामेंट का14वां सीज़न का आयोजन :खिलाड़ियों के साथ- साथ  उनके माता-पिता उत्साहित

KKN स्टेडियम में समर कैंप क्रिकेट टूर्नामेंट का14वां सीज़न का आयोजन:खिलाड़ियों के साथ- साथ  उनके माता-पिता उत्साहित

jharkhand में जमशेदपुर के अलावा बाकी शहरो में भी भीषण गर्मी का प्रकोप : शहर का तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच

jharkhand में जमशेदपुर के अलावा बाकी शहरो में भी भीषण गर्मी का प्रकोप : शहर का तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच

साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई : jamtara पुलिस ने पांच साइबर जालसाजों को किया गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई : jamtara पुलिस ने पांच साइबर जालसाजों को किया गिरफ्तार

jharkhand के जामताड़ा जीले में TB मुक्त बनाने की दिशा में की गई पहल : महिलाओं को सतर्क रहने का दिया गया सलाह

jharkhand के जामताड़ा जीले में TB मुक्त बनाने की दिशा में की गई पहल : महिलाओं को सतर्क रहने का दिया गया सलाह

हजारीबग पश्चिम के डीएफओ मौन प्रकाश का जंगलराज, बना रखा है वसूली का पूरा इकोसिस्टम, टोल टैक्स की तरह करवाता है ऑनलाइन वसूली

हजारीबग पश्चिम के डीएफओ मौन प्रकाश का जंगलराज, बना रखा है वसूली का पूरा इकोसिस्टम, टोल टैक्स की तरह करवाता है ऑनलाइन वसूली

Leave a Comment