Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Latehar में नवरात्रि के अवसर पर वस्त्र एवं मिठाई का वितरण, माताजी की स्मृति में किया गया आयोजन

नवरात्रि के अवसर पर वस्त्र एवं मिठाई का वितरण, माताजी की स्मृति में किया गया आयोजन
---Advertisement---

Latehar News: लातेहार जिला मुख्यालय के मध्य स्थित अंबाकोठी श्री राम चरित मानस पंडाल परिसर में आज नवरात्रि के छठे दिन सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय और उनकी धर्मपत्नी रितु रानी ने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को वस्त्र और मिठाइयाँ वितरित कीं।

इस अवसर पर अधिवक्ता पांडेय ने कहा कि यह कार्यक्रम उनकी माता किरण देवी की स्मृति में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा, “मैं यह व्यक्तिगत रूप से नहीं कर रहा हूँ, बल्कि यह श्री राम के आदर्शों और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्हीं से प्रेरित होकर मैं समाज के जरूरतमंदों की सेवा का यह छोटा सा प्रयास कर रहा हूँ।”

Also Read: चंदनकियारी में खाद-बीज दुकानों की हुई जांच, आंगनबाड़ी केंद्र में पाई गई लापरवाही

पांडे ने आगे कहा कि सनातन परंपरा में, त्योहारों के अवसर पर सक्षम व्यक्तियों द्वारा गरीब और बुजुर्ग महिलाओं को वस्त्र और अन्य वस्तुएं दान करने की प्रथा रही है, लेकिन आज हम इस परंपरा को भूल रहे हैं। उन्होंने सक्षम व्यक्तियों से आगे आकर ऐसे सामाजिक कार्यों में योगदान देने और मानवता की सेवा करने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी मां की पुण्यतिथि और नवरात्रि की षष्ठी एक साथ पड़ रही है और इस अवसर पर सेवा करना उनका सौभाग्य है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Leave a Comment