Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

family समस्याओं से परेशान एक बुजुर्ग ने आत्महत्या करने की कोशिश : लोगों ने आग बुझा कर बचाई जान

On: June 11, 2026 6:19 PM
Follow Us:
family समस्याओं से परेशान एक बुजुर्ग ने आत्महत्या करने की कोशिश : लोगों ने आग बुझा कर बचाई जान
---Advertisement---

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना इलाके में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना होते – होते टल गई बता दें कि जहां family समस्याओं से परेशान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की तत्परता और एक युवक की बहादुरी से उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे बुरी तरह झुलस गए और अभी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बिष्टुपुर इलाके में धातकीडीह तालाब के पास अफरा-तफरी मच गई, जब ‘ए’ ब्लॉक के रहने वाले सत्तार खान ने पेट्रोल लेकर वहां पहुंचे, family समस्याओं से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली।

add

आग की लपटों ने तेज़ी से उनके पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। इस अफरा-तफरी के बीच, तालाब के पास गाड़ियाँ धोने वाले मो. इस्लाम ने बड़ी हिम्मत और सूझबूझ दिखाई,अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की मदद और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और बुरी तरह झुलसे बुजुर्ग को बचाया गया। सूचना मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुँची और घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया।

डॉक्टरों का कहना है कि वे बुरी तरह झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चश्मदीदों ने बताया कि वह व्यक्ति लंबे समय से पारिवारिक समस्याओं से परेशान था और इसी तनाव के कारण उसने यह চরম कदम उठाया। घटनास्थल से जले हुए कपड़े और अन्य अवशेष बरामद किए गए हैं। उनके परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

बिष्टुपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्मदाह की कोशिश के पीछे की वजहों का पता लगा रही है। वहीं, स्थानीय लोग मो. इस्लाम की बहादुरी और तत्परता की तारीफ़ कर रहे हैं, जिनकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

इसे भी पढ़े- झारखंड का अपराध सिर्फ झारखंड तक ही सीमित नहीं : विदेशों तक फैल रहे है झारखंड के criminal gangs

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment