Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Vaishali: भूसे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 49 लाख की विदेशी शराब, ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

शराब
---Advertisement---

Vaishali News: सराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मद्य निषेध विभाग पटना की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 22 (NH-22) से भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदा एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने इस दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया, जो हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है।

ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस को भूसे के नीचे छुपाकर रखे गए 698 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुए। इन कार्टनों में कुल 6228 लीटर शराब थी, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 49 लाख 19 हजार रुपये बताई जा रही है।

इस संबंध में सदर-2 के एसडीपीओ गोपाल मंडल ने जानकारी दी कि पटना मद्य निषेध विभाग से सूचना मिली थी कि हरियाणा के अंबाला से एक ट्रक में अवैध शराब मुजफ्फरपुर भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर सराय थाना पुलिस ने NH-22 पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।

Also Read: भूसे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 49 लाख की विदेशी शराब, ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक पटना की ओर से आता दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया और भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो भूसे के नीचे शराब की भारी खेप छुपाई गई थी। प्रारंभिक पूछताछ में ट्रक चालक ने शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment