Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जेल से रिहा होकर आवास पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

On: May 14, 2026 4:05 PM
Follow Us:
जेल से रिहा होकर आवास पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
---Advertisement---

आलमगीर के समर्थकों के लम्बा इंतजार आज खत्म हो गया।  झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के जेल से रिहा होने के बाद उनके आवास पहुंचते ही समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और खुशी का इजहार किया।

add

आलमगीर आलम अपने आवास पहुंचने के बाद सबसे पहले परिवार के सदस्यों से मिले। उन्होंने अपनी पत्नी, बहू और बेटे से मुलाकात की। वहीं उनकी नन्ही पोती से मुलाकात का पल सबसे भावुक और यादगार रहा।

करीब दो वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आलमगीर आलम के समर्थकों और क्षेत्रवासियों को उनका एक बार फिर से दीदार हुआ, जिससे लोगों में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली।

इस दौरान कांग्रेस संगठन को लेकर भी आलमगीर आलम ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्हों ने कहा कि 15 मई 2024 को उनके जेल जाने के बाद पार्टी में काफी उथल-पुथल देखने को मिली थी, लेकिन कांग्रेस संगठन मजबूत है और सभी लोग एकजुट होकर आगे काम करेंगे।

समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ और सक्रिय राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए भविष्य में फिर से जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment