Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Garhwa: उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश

शिक्षा विभाग
---Advertisement---

Garhwa News: समाहरणालय स्थित सभागार में आज उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर की स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमिटी की भी बिंदुवार समीक्षा की गई और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति, सिलेबस कवरेज (J-GURUJI), विद्यालयों की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, मध्याह्न भोजन, पोषण वाटिका, स्वास्थ्य सेवाएं, पोशाक वितरण एवं स्कूल भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

🔹 उपस्थिति में लापरवाही पर सख्त रुख

ई-विद्या वाहिनी पोर्टल के अनुसार कुछ प्रखंडों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि सरकारी स्कूलों में नामांकन के बाद भी कई विद्यार्थी निजी विद्यालयों में चले जाते हैं, जिससे उपस्थिति घटती है। उन्होंने ऐसे विद्यार्थियों के नाम काटने और बिना यू-डाइस कोड तथा RTE मान्यता वाले निजी विद्यालयों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

Also Read: उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश

🔹 मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा

पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत वर्ष 2025-26 में खाद्यान्न वितरण, मेनू के अनुसार पोषक आहार, किचन-सह-स्टोर की मरम्मत, ऑनलाइन डेटा एंट्री सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों को SMS के माध्यम से भोजन संचालन की सूचना नियमित देने का निर्देश दिया।

🔹 लक्ष्य से पीछे रहने वालों को चेतावनी

कुछ योजनाओं में धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने बीईईओ और बीपीओ को फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रखंड स्तर के अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने और समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया।

🔹 बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, डीपीओ, एपीओ, बीईईओ, बीपीओ, एडीएफ, बीपीएम और जेई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment