देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी ने देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा‑अर्चना की। अडानी ने रविवार को झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का दर्शन किया और वैदिक रीति रिवाज से पूजा की। माथे पर त्रिपुंड और हाथों में बेलपत्र लेकर उन्होंने वैदिक मंत्रों के साथ विधि‑विधान से पूजा संपन्न की और देश एवं राज्यवासियों की सुख‑समृद्धि की कामना की।

पूजा के बाद गौतम आडानी ने कहा कि मंदिर में आने से उन्हें मानसिक शांति का अनुभव हुआ। उनके आगमन पर पूजा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे।
हम आपको बता दें कि झारखंड के गोड्डा जिले में अदानी समूह की प्रमुख परियोजनाओं में एक 1,600 मेगावॉट का एक पावर प्वांट है। अडानी समूह की कंपनी ने गोड्डा जिले में कोयला आधारित 1,600 मेगावॉट (2×800 मेगावॉट) का पावर प्लांट स्थापित किया है। और अब इस प्लांट को भारतीय ग्रिड से जुड़कर घरेलू बिजली की जरूरतों को पूरा करने की इजाजत मिल गई है। पहले इस पावर प्लांट का नर्माण विशेष रूप से बांग्लादेश को बिजली निर्यात के लिए बनाया गया था। सरकारी डेटा के मुताबिक झारखंड के गोड्डा में स्थित अडानी के कोयला बेस्ड पावर प्लांट से बांग्लादेश को भेजी गई बिजली में बड़ा उछाल आया है। पिछले साल के आखिरी तीन महीनों में बिजली निर्यात सालाना आधार पर करीब 38% बढ़कर 2.25 बिलियन यूनिट (kWh) तक पहुंच गया है।
गोड्डा पावर प्लांट को लेकर स्थानीय स्तर पर रोजगार और बुनियादी ढांचे के साथ ही प्रदेश में विकास के मुद्दे उठे हैं। जिसको लेकर राज्य सरकार द्वारा कुछ मामलों में उच्च‑स्तरीय जांच समितियां भी गठित की गई हैं।
गौतम अडानी ने कहा है कि अडानी समूह अगले 6 वर्षों में इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा , खनन, पोर्ट्स और अन्य क्षेत्रों में हजारों करोड़ का निवेश करेगी। इस निवेश से देश की अर्थव्यवस्था ग्रोथ को गति मिलेगी। साथ ही मंगलवार को गौतम आडानी ने देश में AI के क्षेत्र में 100 अरब डॉलर के निवेश का एलान किया है। ये निवेश 2035 तक किए जाएंगे।
Also Read- ट्रंप की चेतावनी, ईरान पर सीमित सैन्य कार्रवाई पर विचार, किसी भी वक्त हमला संभव





