Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तेलंगाना में 25 लाख का ईनामी नक्सली देवजी ने आत्मसमर्पण किया!

On: February 22, 2026 1:56 PM
Follow Us:
तेलंगाना में 25 लाख का ईनामी नक्सली देवजी ने आत्मसमर्पण किया!
---Advertisement---

तेलंगाना में 25 लाख का ईनामी नक्सली देवजी ने आत्मसमर्पण किया!

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ती दबिश के चलते तेलंगाना में 25 लाख का ईनामी नक्सली देवजी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। देवजी के साथ उनके उनके 16 सहयोगियों ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है। देवजी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन सीपीआई-माओवादी के महासचिव है और इन्होंने तेलंगाना पुलिस  के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों के अनुसार यह आत्मसमर्पण राज्य के वन क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ती कार्रवाई के बीच हुआ।

सूत्रों ने बताया कि महासचिव देवजी ने 16 वरिष्ठ कैडरों के साथ हथियार डाल दिए हैं। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी किया जाना शेष है, किंतु सुरक्षा हलकों में इसे माओवादी आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण झटका माना जा रहा है।

बताया जाता है कि हाल के महीनों में सुरक्षा बलों ने राज्य के सीमावर्ती और वन क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रही है। विशेष रूप से मुलुगु जिले के जंगलों में उग्रवाद विरोधी अभियान तेज़ किए गए थे।

सुरक्षा जानकारों  का मानना है कि शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर आत्मसमर्पण की घटनाएं संगठन के लगातार कमजोर होने के संकेत हैं। केंद्र सरकार पहले ही देश के माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा समाप्त करने के लिए समन्वित अभियान चला रही है।

CPI (माओवादी) पर देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक गतिविधियों और सुरक्षा बलों पर हमलों में संलिप्त होने के आरोप रहे हैं। ऐसे में महासचिव स्तर के नेता का आत्मसमर्पण सुरक्षा तंत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- जामताड़ा में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को प्रशासन मुस्तैद, जिले के 67 केंद्रों पर 63,523 मतदाता करेंगे मतदान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बीजेपी नेता अनिल उरांव ने 'Tribal Unity Grand Rally' पर उठाएं सवाल, कहा - इस रैली के पीछे ईसाई धर्म मानने वाले लोग है।

बीजेपी नेता अनिल उरांव ने ‘आदिवासी एकता महाजुटान’पर उठाएं सवाल, कहा – इस रैली के पीछे ईसाई धर्म मानने वाले लोग है

दिवस (Sports Day) के अवसर पर राज सिन्हा ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित ।

खेल दिवस के अवसर पर राज सिन्हा ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बजरंग दल (Bajrang Dal) ने एक लापता बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाया, परिवार वाले के चेहरे पर दिखी मुस्कान ।

बजरंग दल ने एक लापता बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाया, परिवार के चेहरे पर दिखी मुस्कान

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

Leave a Comment