Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोवा अग्निकांड: झारखंड में मातम, रांची के दो सगे भाइयों समेत 3 की जलकर मौत; सीएम हेमंत ने जताया दुख

गोवा अग्निकांड: रांची के दो सगे भाइयों समेत 3 की जलकर मौत
---Advertisement---

रांची/पणजी | गोवा अग्निकांड: गोवा के अरपोरा स्थित एक क्लब-कम-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने झारखंड के तीन परिवारों को कभी न भूलने वाला गम दे दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत हुई है, जिनमें झारखंड के तीन युवक शामिल हैं। रोजगार की तलाश में गोवा गए इन युवकों की मौत से उनके पैतृक गांवों में मातम पसरा हुआ है।

गोवा अग्निकांड: पेट की आग बुझाने गए थे, खुद आग का शिकार हो गए

मरने वालों में रांची और खूंटी जिले के निवासी शामिल हैं, जो वहां कुक (रसोइया) का काम करते थे।

  1. प्रदीप महतो (24 वर्ष) और विनोद महतो (22 वर्ष): ये दोनों सगे भाई थे और रांची के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव के रहने वाले थे (पिता: धनेश्वर महतो)।

  2. मोहित मंडा (22 वर्ष): यह युवक खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड स्थित गोविंदपुर का निवासी था (पिता: एतवा मंडा)। ये तीनों कुछ महीने पहले ही काम करने के लिए गोवा गए थे, लेकिन रविवार की रात लगी आग ने उनकी जिंदगी खत्म कर दी।

चाचा का छलका दर्द: ‘मेरे भाई के दोनों बेटे चले गए’

मृतक भाइयों के चाचा नारायण माथुर ने एएनआई (ANI) को बताया, “वे मेरे बड़े भाई के बेटे थे। दोनों भाई रेस्टोरेंट के किचन में काम करते थे। आज सुबह हमें पता चला कि हादसे में दोनों की मौत हो गई है। उनके साथ हमारे पड़ोस का एक और युवक भी मारा गया है। हम सब झारखंड के रहने वाले हैं।”

गोवा अग्निकांड: सीएम हेमंत सोरेन ने की प्रार्थना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। सीएम ने ‘मरांग बुरु’ से मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मैनेजर गिरफ्तार, मालिकों पर वारंट जारी

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसे राज्य के पर्यटन इतिहास की सबसे बड़ी और दुखद घटना बताया है।

 

 

 

 

यह भी पढे: CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ED मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment