Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार के सरकारी स्कूल अब मॉडल टाइम-टेबल पर, सभी कक्षाएं सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक अनिवार्य

बिहार के सरकारी स्कूल अब मॉडल टाइम-टेबल पर चलेंगी
---Advertisement---
Bihar School Time Table: बिहार शिक्षा विभाग ने राज्यभर के सभी सरकारी विद्यालयों के लिए नया मॉडल टाइम-टेबल जारी किया है। नए निर्देश प्राइमरी से लेकर प्लस-टू स्तर तक के सभी स्कूलों पर लागू होंगे। इसके साथ ही संस्कृत विद्यालयों और मदरसों को भी इसी समय-सारिणी का पालन करना होगा।

नए टाइम-टेबल के अनुसार सभी स्कूल पूर्वाह्न 9:30 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संचालित होंगे। सुबह 9:30 से 10 बजे तक अनिवार्य प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बिहार गीत भी गाया जाएगा। प्रार्थना में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।

स्कूल में शाम 4 बजे तक कुल आठ घंटी की कक्षाएं संचालित होंगी। दिन के अंत में राष्ट्रगान के बाद विद्यालय की छुट्टी घोषित की जाएगी। विभाग का कहना है कि इस मॉडल टाइम-टेबल का उद्देश्य स्कूलों में अनुशासन, नियमितता और शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करना है।

Also Read: झारखंड में आज पहुंचे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, रात में सर्किट हाउस में कोर कमेटी संग करेंगे बैठक पर अहम चर्चा

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नए नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। नए सिस्टम के लागू होने के बाद राज्य के सरकारी स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता को लेकर सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment