Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद
---Advertisement---

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 5वीं झारखंड बटालियन एनसीसी, धनबाद के कैडेटों ने शुक्रवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। बीएसएस महिला महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई यह यात्रा रणधीर वर्मा चौक तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एनसीसी कैडेटों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के उत्साह ने स्वतंत्रता दिवस से पहले धनबाद के माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कैडेटों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर बीएसएस महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व है और यह आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान एवं त्याग के बाद हासिल हुई है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव सजग रहे।

उन्होंने कहा कि देश को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ नागरिकों को जागरूक और एकजुट रहने की जरूरत है। देशहित को सर्वोपरि रखते हुए सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

एनसीसी कैडेटों की इस तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले धनबाद में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और देश की एकता का प्रभावी संदेश पहुंचा।

कल मनाया जाने वाली 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभर में भव्य तिरंगा यात्राएं और रैलियां निकाली जा रही हैं। दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मुंबई, कोलकाता और झारखंड समेत देश से सभी राज्यों में स्कूली छात्रों, एनसीसी कैडेट्स और नागरिकों द्वारा देशभक्ति के साथ तिरंगा मार्च आयोजित किए जा रहे हैं। तिरंगा यात्रा का आयोजन 9 अगस्त  से लेकर 17 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है।

Also Read-  रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव ने किया उद्धाटन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment