Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का फूका गया पूतला (Effigy), रणक्षेत्र में बदला चंचला चौक

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का फूका गया पूतला (Effigy), रणक्षेत्र में बदला चंचला चौक
---Advertisement---

जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के पुतला (Effigy)दहन के दौरान मां चंचला चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पुतला (Effigy) दहन रोकने की कोशिश में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।पुतला (Effigy) दहन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के घायल होने की सूचना है। पूरा मामला सदर अस्पताल प्रकरण और भाजपा नेताओं पर दर्ज एफआईआर के विरोध से जुड़ा है।

जामताड़ा के मां चंचला चौक पर शनिवार शाम भाजपा जिला कमेटी के बैनर तले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही भारी पुलिस बल और वरीय अधिकारियों की तैनाती की थी।

जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगाई, पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस की कोशिशों के बावजूद कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल रहे। आग लगने के बाद पुलिसकर्मियों ने गमछे की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और एक पुलिसकर्मी जलते हुए पुतले को हटाकर अपने कब्जे में ले गया।

हंगामे के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा के गिरकर घायल होने की सूचना है। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी। अंचलाधिकारी अभिश्वर मुर्मू समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे समय मौके पर मौजूद रहे।

प्रदर्शन के बाद पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सदर अस्पताल में हुई प्रसूता और नवजात की मौत तथा भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

पभाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा, सदर अस्पताल में लोग दो पैरों से आते हैं और चार कंधों पर लौटते हैं। राज्य के सरकारी अस्पताल श्मशान में तब्दील हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और लापरवाही के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

हालांकि, प्रशासन की सतर्कता के कारण स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

इसे भी   पढ़े- सोनम वांगचुक की सार्वजनिक जगहों पर तस्वीर (portrait) बनाने पर दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर के करीब पहुंचा

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर के करीब पहुंचा

JSSC-JPSC धांधली के खिलाफ गढ़वा में भाजपा का हल्लाबोल, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने CBI जांच की मांग की

JSSC-JPSC धांधली के खिलाफ गढ़वा में भाजपा का हल्लाबोल, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने CBI जांच की मांग की

सत्य निकेतन हादसा: सात मौतों के बाद हाई कोर्ट सख्त, मालिक गिरफ्तार और पांच MCD अधिकारी निलंबित

सत्य निकेतन हादसा: सात मौतों के बाद हाई कोर्ट सख्त, मालिक गिरफ्तार और पांच MCD अधिकारी निलंबित

6G की वैश्विक दौड़ में भारत की बड़ी एंट्री, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर तय करेगा भविष्य की तकनीक की दिशा

6G की वैश्विक दौड़ में भारत की बड़ी एंट्री, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर तय करेगा भविष्य की तकनीक की दिशा

गिरिडीह में पुलिस पर युवक से मारपीट का गंभीर आरोप, सड़क से थाने तक पिटाई का दावा, अस्पताल में भर्ती

गिरिडीह में पुलिस पर युवक से मारपीट का गंभीर आरोप, सड़क से थाने तक पिटाई का दावा, अस्पताल में भर्ती

गढ़वा: मझिआंव की बेटी आकृति कुमारी का राष्ट्रीय गन शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन, गोरखपुर में दिखाएंगी हुनर

गढ़वा: मझिआंव की बेटी आकृति कुमारी का राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन, गोरखपुर में दिखा चुकी हैं हुनर

Leave a Comment