Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Kaimur में NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, तीन वाहन क्षतिग्रस्त, हाईवा चालक बुरी तरह केबिन में फंसा

NH-19
---Advertisement---

Kaimur News: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलहड़ियां मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 (NH-19) पर आज सुबह करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही एक हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में हाईवा का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त एक मैजिक और ट्रेलर गाड़ी के चालक सड़क किनारे चाय पी रहे थे। उसी दौरान हाईवा के चालक ने संभवतः नींद की हालत में अपना नियंत्रण खो दिया और मैजिक गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक वाहन सिमटकर ट्रेलर में जा चिपका और हाईवा का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही NHI विभाग की टीम मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे हाईवा चालक को बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान रोहतास जिले के दिनारा थाना अंतर्गत भरहुआ गांव निवासी बीरबल कुमार (40 वर्ष) के रूप में की गई है। उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए दुर्गावती पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Also Read: Kaimur में NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, तीन वाहन क्षतिग्रस्त, हाईवा चालक बुरी तरह केबिन में फंसा

NHI टीम के RPO उमेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम मोहनिया से मौके पर पहुंची। उन्होंने पुष्टि की कि टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ियां एक-दूसरे में चिपक गईं।

दुर्गावती थाने के सब इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment