Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में आयोजित ‘RERA बिहार से रूबरू’ कार्यक्रम में निवेश को लेकर अहम पहल

On: April 21, 2026 7:12 PM
Follow Us:
रांची में आयोजित 'RERA बिहार से रूबरू' कार्यक्रम में निवेश को लेकर अहम पहल
---Advertisement---

बिहार के रियल एस्टेट सेक्टर को गति देने के उद्देश्य से बिहार रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। RERA बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने झारखंड में कार्यरत बिल्डरों से अपील की है कि वे बिहार के भू-सम्पदा क्षेत्र में निवेश करें ताकि राज्य में तेजी से हो रहे विकास का लाभ उठाया जा सके और आम लोगों की आवास जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिल सके।

रांची में आयोजित ‘रेरा बिहार से रूबरू’ कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने कहा कि बिहार में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निवेशकों को ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की जानकारी देना और उन्हें बिहार में परियोजनाएं शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

उन्होंने बताया कि रेरा बिहार द्वारा ऐसे कई कदम उठाए गए हैं जो घर खरीदने वाले लोगों के हितों की रक्षा करते हैं और उन्हें पारदर्शी और सुरक्षित प्रक्रिया उपलब्ध कराते हैं। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि बिहार में घर या प्लॉट खरीदने के इच्छुक लोगों को किस तरह रेरा के माध्यम से सुरक्षा और सुविधा मिल रही है।

इस मौके पर झारखंड के विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह और झारखंड रेरा के अध्यक्ष बिरेन्द्र भूषण सहित कई बिल्डर्स और संभावित घर खरीदार उपस्थित रहे।

रेरा बिहार के अध्यक्ष ने आगे बताया कि प्राधिकरण ने ‘फिल्टर व्यवस्था’ लागू की है जिससे प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सरल और सहज हो गई है। उन्होंने कहा अगर कोई प्रमोटर सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से जमा करता है तो प्राधिकरण पंजीकरण देने में देरी नहीं होती। यह पहल बिहार के रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश बढ़ाने और पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Also Read- पीएम मोदी के झालमुड़ी और चंपाई के माछ-भात की तस्वीरों से गरमाया पश्चिम बंगाल का चुनावी रण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment