Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इमरान खान ‘शारीरिक रूप से फिट, लेकिन दिया जा रहा है मानसिक टॉर्चर’, 25 दिन बाद भाई से मिलीं बहन उज्मा

इमरान खान 'शारीरिक रूप से फिट, लेकिन दिया जा रहा है मानसिक टॉर्चर', 25 दिन बाद भाई से मिलीं बहन उज्मा
---Advertisement---

New Delhi: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल रहा सस्पेंस और अटकलें आखिरकार खत्म हो गई हैं। उनकी बहन डॉ. उज़मा खान ने आखिरकार इमरान खान से मुलाकात की, जो रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। जेल से रिहा होने के बाद, उज़मा ने इमरान की सेहत पर एक ज़रूरी अपडेट दिया।

बहन उज्मा का बड़ा दावा

मुलाकात के बाद डॉ. उज्मा ने बताया कि उनके भाई शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ और फिट हैं। हालांकि, उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इमरान खान को “मानसिक रूप से प्रताड़ित” किया जा रहा है। उज्मा के इस बयान ने इमरान समर्थकों के बीच चिंता और बढ़ा दी है।

इमरान खान : खत्म हुआ 25 दिनों का सस्पेंस

दरअसल, इमरान खान को लेकर चिंता इसलिए बढ़ गई थी क्योंकि पिछले 25 दिनों से उन्हें किसी ने नहीं देखा था। इस लंबी चुप्पी के कारण सोशल मीडिया और पाकिस्तान के सियासी गलियारों में यह अफवाह उड़ने लगी थी कि इमरान खान के साथ जेल में कुछ अनहोनी हुई है या उनकी हत्या कर दी गई है। अब बहन से मुलाकात के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वे जीवित और सुरक्षित हैं।

जेल के बाहर तनाव और धारा 144

इससे पहले, इमरान की खबर न मिलने से नाराज उनकी पार्टी (PTI) के समर्थकों ने अदियाला जेल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया था। उनकी बहनों (नोरीन, अलीमा और उज्मा) ने आरोप लगाया था कि जब उन्होंने मिलने की कोशिश की, तो उन पर हमला किया गया। बिगड़ते हालात और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने 1 दिसंबर को रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी थी।

गौरलतब है कि इमरान खान अगस्त 2023 से भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़े: बदल जाएगा लालू परिवार का पता, 19 साल बाद छिन गया ’10 सर्कुलर रोड’, अब यहां होगा नया ठिकाना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Leave a Comment