Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध (Rising crime)को देखते हुए, BJP ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

On: July 4, 2026 5:24 PM
Follow Us:
बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध (Rising crime)को देखते हुए, BJP ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
---Advertisement---

झारखंड के आदित्यपुर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराधों (Rising crime) के  खिलाफ मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।बढ़ते अपराध (Rising crime)को देखते हुए,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी आदित्यपुर स्थित मृतक हिमांशु सिंह के घर पहुंचे। नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से विधायक भानु प्रताप शाही और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पेट्रोलिंग गाड़ी में घुसकर भी नहीं बची जान, Rising crime में पुलिस पर मिलीभगत का आरोप भी लगया है

​परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर बेहद गंभीर आरोप लगाए, राज्य की बदहाल सुरक्षा व्यवस्था को उजागर करते हुए कहा कि जमशेदपुर के नाक के नीचे, पुलिस की मौजूदगी में दो युवाओं पर अपराधियों ने चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। साहू ने कहा, “जान बचाने के लिए पीड़ित युवा पुलिस की जिप्सी में भी घुसे, लेकिन अपराधियों ने पुलिस के सामने ही उन्हें बाहर घसीटकर काटा।

पुलिस मूकदर्शक बनी रही। ऐसा लगता है कि राज्य में कानून का नहीं, बल्कि अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है, जिसे पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।”​दोषी पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो 302 का मुकदमा, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

​भाजपा नेताओं ने सरकार से मांग की है कि घटना के वक्त मौके पर तैनात लापरवाह पुलिसकर्मियों पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें तुरंत जेल भेजा जाए। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी और भानु प्रताप शाही ने भी तल्ख लहजे में कहा कि सरकार इस पूरे मामले की लीपापोती करने और केस को मोड़ने (डायवर्ट करने) का प्रयास कर रही है, जिसे भाजपा सफल नहीं होने देगी।

​भाजपा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस हत्याकांड के खिलाफ पहले जमशेदपुर बंद किया गया है और यदि पीड़ित परिवार को जल्द ही उचित न्याय नहीं मिला, तो पार्टी पूरे झारखंड को ठप और बंद करने का काम करेगी। इस विषय को लेकर भाजपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राज्यपाल से भी मुलाकात करेगा।

READ ALSO :- विदेशी नंबर से आया धमकी भरा कॉल (Threatening call), सांसद ढुल्लु महतो ने प्रिंस खान पर लगाया आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिलादुन्नबी(Milad-un-Nabi) पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर लोहरदगा में शांति समिति की बैठक

मिलादुन्नबी(Milad-un-Nabi) पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर लोहरदगा में शांति समिति की बैठक

जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी (religious remark) को लेकर भारी बवाल, दुसरे गुट के लोगों ने भूदेव यादव के घर में घूस कर किया तोड़ -फोड़

जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी (religious remark) को लेकर भारी बवाल, दुसरे गुट के लोगों ने भूदेव यादव के घर में घूस कर किया तोड़ -फोड़

JMM कार्यकर्तायों (JMM workers) का मारपीट और बदसलूकी का विडियो वायरल, राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर उठा सवाल

JMM कार्यकर्तायों (JMM workers) का मारपीट और बदसलूकी का विडियो वायरल, राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर उठा सवाल

बोकारो में UGC कानून (UGC regulations) को लेकर , प्रदर्शनकारियों ने UGC के नियमों का किया विरोध, UGC कानून वापस लो के लगाए नारे

बोकारो में UGC कानून (UGC regulations) को लेकर , प्रदर्शनकारियों ने UGC के नियमों का किया विरोध, UGC कानून वापस लो के लगाए नारे

बोकारो में सरकारी स्कूल (Bokaro government school) शिक्षा व्यवस्था की हालत खराब, एक महिला टीचर के भरोसे छात्रों के भविष्य

बोकारो में सरकारी स्कूल (Bokaro government school) शिक्षा व्यवस्था की हालत खराब, एक महिला टीचर के भरोसे छात्रों के भविष्य

JMM केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) ने कहा -भाजपा नेता और उनके गुंडों द्वारा अराजकता माहौल पैदा किया जा रहा है

JMM केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) ने कहा -भाजपा नेता और उनके गुंडों द्वारा अराजकता माहौल पैदा किया जा रहा है

Leave a Comment