Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारतीय शेयर बाजार में आज ‘ब्लैक मंडे’, सेंसेक्स 1000 प्वाइंट और निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का

On: March 30, 2026 11:59 AM
Follow Us:
भारतीय शेयर बाजार में आज ‘ब्लैक मंडे’, सेंसेक्स 1000 प्वाइंट और निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का
---Advertisement---

गहराते मिडिल ईस्ट संकट और बढ़ती क्रूड कीमतों का सीधा असर आज भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। बाजार खुलते ही धराशायी हो गया। सेंसेक्स 1000 प्वाइंट टूटा, तो निफ्टी में भी 300 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

add

फिलहाल, सेंसेक्स 1150 अंकों से ज्यादा की भारी गिरावट के साथ 72,400 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी करीब 350 प्वाइंट की गिरावट के साथ 22,450 के आसपास ट्रेड कर रहा है। यानी निफ्टी ने 22,500 का अहम स्तर तोड़ दिया है।

अमेरिका, ईरान पर जमीनी हमले की तैयारी में है, जिससे बाजार में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं, मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है, जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। फिलहाल, कच्चा तेल 116 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है।

दुनियाभर के बाजारों में भी कमजोरी का माहौल है। इंडोनेशिया और मलेशिया के शेयर बाजार औंधे मुंह गिर चुके हैं। ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। जापान के निक्केई में 1600 प्वाइंट यानी 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। हांगकांग और कोरिया के बाजारों में भी कमजोरी है। हालांकि, चीन का शंघाई बाजार हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

राहत की बात यह है कि अमेरिकी फ्यूचर मार्केट में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। नैस्डैक फ्यूचर और एसएंडपी 500 फ्यूचर दोनों में बढ़त है।

बंधन बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस, एलएंडटी फाइनेंस, अशोक लेलैंड और सिंजिन के शेयर 4 से 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, मेटल शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखी जा रही है। नाल्को, सेल और हिंडाल्को में 3 से साढ़े 4 प्रतिशत तक की तेजी है, जबकि वेदांता भी करीब 2 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

Also Read- हस्तरेखा शास्त्र में गुरु पर्वत पर बना स्क्वायर यानी वर्ग अत्यंत शुभ माना जाता है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे आपके पैसे और बैंकिंग से जुड़े कई बड़े नियम

1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे आपके पैसे और बैंकिंग से जुड़े कई बड़े नियम

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-भारत में नक्सलवाद का करीब-करीब खात्मा, 31 मार्च तय किया गया था नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन की तारीख, 6 दशक बाद आया निर्णायक मोड़

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-भारत में नक्सलवाद का करीब-करीब खात्मा, 31 मार्च तय किया गया था नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन की तारीख, 6 दशक बाद आया निर्णायक मोड़

शेयर बाजार में हाहाकार, निफ्टी बैंक में 1999 प्वाइंट की गिरावट, सेंसेक्स 1635 प्वांट लुढ़ककर बंद

शेयर बाजार में हाहाकार, निफ्टी बैंक में 1999 प्वाइंट की गिरावट, सेंसेक्स 1635 प्वाइंट लुढ़ककर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपए का गिरना जारी, रिकॉर्ड निचले स्तर 95 के पार पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपया क्रैश, रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, 1 डॉलर का भाव 95 रुपए के पार

झारखंड के पतरातू में लेवी को लेकर फायरिंग, सुरक्षा गार्ड को पेट में लगी गोली, सुर्खियों में दो राहुल गैंग

झारखंड के पतरातू में लेवी को लेकर फायरिंग, सुरक्षा गार्ड को पेट में लगी गोली, सुर्खियों में दो राहुल गैंग

नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया, फिलहाल बने रहेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया, फिलहाल बने रहेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

Leave a Comment