Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर: मरीन ड्राइव पर गैस टैंकर से रिसाव, इलाके में मची अफरा-तफरी, करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा यातायात

मरीन ड्राइव पर गैस टैंकर से रिसाव, इलाके में मची अफरा-तफरी,करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा यातायात
---Advertisement---

जमशेदपुर के साकची से आदित्यपुर जाने वाले मरीन ड्राइव पर बुधवार को गैस टैंकर से गैस रिसाव की घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टैंकर के सड़क पर खड़े होने और गैस रिसाव की सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए आसपास के इलाके को खाली कराया और मरीन ड्राइव के संबंधित हिस्से में वाहनों की आवाजाही रोक दी।

8 सितंबर की आधी रात जमशेदपुर के सोनारी दुमुहानी के पास एलपीजी गैस से भरे एक टैंकर से अचानक गैस रिसाव शुरू होने लगा। इससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। दोनों तरफ के ट्रैफिक थम गई। किसी बड़े हादसा होने की आशंका बन गई। टैंकर चालक की नजर जैसे ही रिसाव पर पड़ी उसने बिना वक्त गंवाए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया।

इसके बाद ड्राइबर ने फौरन कंपनी के अधिकारियों और पुलिस को घटना की सूचना दी। समय रहते सूचना मिलने और कार्रवाई शुरू होने से स्थिति बिगड़ने से बच गई। टैंकर में बड़ी मात्रा में एलपीजी गैस भरी होने के कारण रिसाव के दौरान आसपास आग लगने या विस्फोट जैसी गंभीर घटना की आशंका थी।

पुलिस ने दोनों ओर से रोका वाहनों का आवागमन

सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एहतियात के तौर पर सड़क के दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रोक दिया। पुलिस ने आसपास से गुजरने वाले वाहनों को घटनास्थल से दूर रखा, ताकि किसी वाहन से निकलने वाली चिंगारी गैस के संपर्क में न आए।

जानकारी के अनुसार, टैंकर चालक गैस से भरा टैंकर लेकर मरीन ड्राइव से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी बड़े वाहन ने टैंकर के एक हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके को खाली कराया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मरीन ड्राइव के इस हिस्से में करीब एक घंटे तक यातायात रोक दिया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

काफी मशक्कत के बाद गैस टैंकर को सड़क से हटाया गया। टैंकर हटने और स्थिति सामान्य होने के बाद मरीन ड्राइव पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई। घटना के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस और संबंधित टीमों ने एहतियाती कदम उठाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पटना जंक्शन पर शराब के साथ युवती गिरफ्तार, कंपटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी रिया, 14 हजार की शराब बरामद

पटना जंक्शन पर शराब के साथ युवती गिरफ्तार, कंपटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी रिया, 14 हजार की शराब बरामद

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के रांची फार्म हाउस में घुसा कोबरा, कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के रांची फार्म हाउस में घुसा कोबरा, कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर के करीब पहुंचा

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर के करीब पहुंचा

JSSC-JPSC धांधली के खिलाफ गढ़वा में भाजपा का हल्लाबोल, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने CBI जांच की मांग की

JSSC-JPSC धांधली के खिलाफ गढ़वा में भाजपा का हल्लाबोल, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने CBI जांच की मांग की

सत्य निकेतन हादसा: सात मौतों के बाद हाई कोर्ट सख्त, मालिक गिरफ्तार और पांच MCD अधिकारी निलंबित

सत्य निकेतन हादसा: सात मौतों के बाद हाई कोर्ट सख्त, मालिक गिरफ्तार और पांच MCD अधिकारी निलंबित

6G की वैश्विक दौड़ में भारत की बड़ी एंट्री, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर तय करेगा भविष्य की तकनीक की दिशा

6G की वैश्विक दौड़ में भारत की बड़ी एंट्री, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर तय करेगा भविष्य की तकनीक की दिशा

Leave a Comment