Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जामताड़ा पुलिस ने मोबाइल दुकान चोरी कांड का किया खुलासा, 10 चोरी के मोबाइल के साथ 1 नाबालिग हिरासत में

On: June 5, 2026 4:01 PM
Follow Us:
जामताड़ा पुलिस ने मोबाइल दुकान चोरी कांड का किया खुलासा, 10 चोरी के मोबाइल के साथ 1 नाबालिग हिरासत में
---Advertisement---

जामताड़ा पुलिस को मोबाइल दुकान चोरी कांड के खुलासे में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी के पास एवं उसकी निशानदेही पर कुल 10 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वसीम राजा ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जामताड़ा थाना में दर्ज मोबाइल चोरी कांड सुभाष चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी से संबंधित था। मामले के अनुसंधान के दौरान एसडीपीओ वसीम राजा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने देवघर जिले के ताराजोरी गांव में छापेमारी कर 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर कुल 10 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सभी मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी दीवार तोड़कर घरों एवं दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस सफल कार्रवाई में जामताड़ा थाना पुलिस एवं तकनीकी शाखा की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें- लातेहार के डीएम ने कहा महुआ चुनने के लिए जंगलों में आग लगाने पर होगी कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment