Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लातेहार के डीएम ने कहा महुआ चुनने के लिए जंगलों में आग लगाने पर होगी कार्रवाई

On: June 5, 2026 3:34 PM
Follow Us:
लातेहार के डीएम ने कहा महुआ चुनने के लिए जंगलों में आग लगाने पर होगी कार्रवाई
---Advertisement---

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लातेहार जिले के तपोवन में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जंगलों में महुआ चुनने के लिए आग लगाने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महुआ संग्रहण के लिए जंगलों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी उपायुक्त ने कहा कि जंगलों में आग लगाने से पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होता है।

add

इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचता है, जैव विविधता पर प्रतिकूल असर पड़ता है तथा तापमान में वृद्धि जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं  बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग से बचने और सौर ऊर्जा आधारित संयंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इससे प्रदूषण कम होगा और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण प्रदूषण, अंधाधुंध पेड़ कटाई और उसके दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से लोगों के सामने रखा। नाटक के माध्यम से बताया गया कि लगातार घटते वन क्षेत्र, बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं।

डीएफओ प्रवेश अग्रवाल कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाने का अवसर है। यदि हम आज पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीर प्रयास नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर धनबाद में लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी गई श्रद्धांजलि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

सरायकेला में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

सरायकेला-खारसावां में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

Leave a Comment