Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jamtara: 31 जुलाई के समाहरणालय घेराव की तैयारी तेज, भाजपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

On: July 28, 2026 8:04 PM
Follow Us:
Jamtara: 31 जुलाई के समाहरणालय घेराव की तैयारी तेज, भाजपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
---Advertisement---

जामताड़ा जिला भाजपा कार्यालय में 31 जुलाई को प्रस्तावित समाहरणालय घेराव को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह तथा भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर जमकर निशाना साधा।

add

भाजपा नेताओं ने कहा कि जामताड़ा सदर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण समेत आठ कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई कर रही है।

प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार व्यवस्था पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा रही है।

पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने जच्चा-बच्चा की मौत को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि इस मामले के लिए जिम्मेदार चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा देने की भी मांग की।

पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को उठाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाकर डराने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इससे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि 31 जुलाई को होने वाले समाहरणालय घेराव में संथाल परगना समेत राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में समाहरणालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा, जिलामंत्री आभा आर्या, भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा, दुबराज मंडल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read- जमशेदपुर: पटमदा में पत्थर खनन के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों का प्रदर्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment