Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पटना में जन सुराज का शक्ति प्रदर्शन, Prashant Kishor फिर निकलेंगे बिहार बदलाव यात्रा पर

Prashant Kishor
---Advertisement---

Patna: जन सुराज अभियान के नेता Prashant Kishor ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव रैली’ के दौरान राज्य सरकार और प्रशासन पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि लाखों लोग रैली में शामिल होने के लिए आए थे, लेकिन करीब दो लाख लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रह गए और प्रशासन ने कोई मदद नहीं की।

प्रशांत किशोर ने कहा कि वह लगातार चार घंटे से जिला प्रशासन, डीएम, एसपी और पुलिस महानिदेशक को सूचित कर रहे थे, लेकिन किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने प्रशासन को “निकम्मा” बताते हुए कहा कि तेज गर्मी में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बेहाल हो रहे हैं और हजारों लोग पैदल आने को मजबूर हैं। उन्होंने मंच से जनता से माफी भी मांगी।

Prashant Kishor: नीतीश और लालू पर तीखा हमला

रैली के दौरान पीके ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि “अब नीतीश को हटाना जरूरी है” और उन्होंने यह भी कहा कि “अब वह नरेंद्र मोदी के कहने पर भी पीछे नहीं हटेंगे।” लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “बिहार में अब जंगलराज नहीं चलेगा।”

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

Prashant Kishor: जनता की सरकार बनाने का दावा

प्रशांत किशोर ने रैली में आए लोगों से अपील की कि वे अगले छह महीनों के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि नवंबर में “जनता की सरकार” बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी पार्टी का नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य के लिए है।

Prashant Kishor News: फिर से यात्रा की घोषणा

उन्होंने यह भी एलान किया कि दस दिनों के भीतर वह दोबारा ‘बिहार बदलाव यात्रा’ शुरू करेंगे और राज्य के हर जिले में जाकर लोगों से संवाद करेंगे। साथ ही आरोप लगाया कि प्रशासन ने एक बार फिर उन्हें धोखा दिया है। पीके ने कहा, “लालू के अपराध से मुक्ति दिलाई, अब नीतीश कुमार की अफसरशाही और जंगलराज को भी खत्म करके रहेंगे।”

 

 

 

 

यह भी पढ़े: FIR की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment