Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jayanagar: स्कूल परिसर में छठी कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती

On: September 1, 2025 8:16 PM
Follow Us:
Jayanagar: स्कूल परिसर में छठी कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती
---Advertisement---

Koderma News: जयनगर थाना क्षेत्र के डंडाडीह पावर हाउस के समीप स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल में सोमवार को पढ़ाई के दौरान एक छठी कक्षा के छात्र अंकित कुमार के साथ कुछ युवकों ने अकारण मारपीट की। घटना के बाद छात्र को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल, कोडरमा में भर्ती कराया गया है।

घटना का विवरण:

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ युवक एडमिशन के बहाने स्कूल कैंपस में दाखिल हुए और लंच टाइम के दौरान स्कूल परिसर में घूमने लगे। जैसे ही छात्र अंकित कुमार (कक्षा 6) अपने क्लास रूम से बाहर निकला, युवकों ने उसे जबरन खींचकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

हमले में अंकित के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्कूल स्टाफ और अन्य छात्रों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Also Read: स्कूल परिसर में छठी कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती

प्राचार्य ने दी थाना में शिकायत:

घटना के बाद स्कूल के प्राचार्य अर्जुन चौधरी ने जयनगर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले युवक कथाडीह गांव के रहने वाले हैं और नामांकन के बहाने विद्यालय परिसर में प्रवेश किए थे।

प्राचार्य ने आरोपियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच शुरू:

जयनगर थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द चिन्हित कर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा: 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन का प्लान, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रांची में रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: एडिटर इन चीफ मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

Leave a Comment