Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

JDU ने शुरू किया हार का मंथन,16 सीटों पर मिली शिकस्त की मंगाई रिपोर्ट

JDU ने शुरू किया हार का मंथन, 16 सीटों पर मिली शिकस्त की मंगाई रिपोर्ट
---Advertisement---

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी ने उन 16 विधानसभा सीटों पर हार के कारणों की गहन समीक्षा शुरू कर दी है, जहां उसे पराजय का सामना करना पड़ा। इसके लिए पार्टी आलाकमान ने संबंधित जिलों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

JDU News: 6 तारीख को पटना में होगी अहम बैठक 

हार की असली वजहों को तलाशने के लिए जदयू मुख्यालय में अगले महीने की 6 तारीख को एक महत्वपूर्ण बैठक संभावित है। इस बैठक में उन 16 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ विमर्श किया जाएगा।

भीतरघात और कमजोर प्रत्याशी बने हार की वजह? 

पार्टी कार्यालय को मिली शुरुआती लिखित रिपोर्ट और आवेदनों में हार के कई चौंकाने वाले कारण सामने आए हैं:

गठबंधन विरोधियों की खैर नहीं 

अनुशासन बनाए रखने के लिए जदयू सख्त रुख अपना रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान पार्टी और एनडीए प्रत्याशियों के खिलाफ ‘गठबंधन विरोधी गतिविधियों’ में शामिल लोगों की शिकायतों की जांच करना था।

जांच समिति के संयोजक व पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा और डॉ. अमरदीप ने इन परिवादों की समीक्षा की। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद भीतरघात करने वालों पर गाज गिर सकती है।

यह भी पढ़े: हार के बाद कांग्रेस का महागठबंधन पर प्रहार, उम्मीदवारों ने RJD और तेजस्वी यादव को बताया जिम्मेदार

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment