Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand New DGP: झारखंड में नए डीजीपी की नियुक्ति, तदाशा मिश्रा बने प्रभारी

झारखंड में नए डीजीपी की नियुक्ति, तदाशा मिश्रा बने प्रभारी
---Advertisement---
Jharkhand New DGP: झारखंड को पहली बार एक महिला पुलिस महानिदेशक (DGP) मिली हैं। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को झारखंड का नया प्रभारी DGP नियुक्त किया है। 1994 बैच की यह अधिकारी अब राज्य पुलिस की कमान संभालेंगी।

तदाशा मिश्रा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं और अपने सख्त तेवर व निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अब तक पुलिस सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। DGP बनने से पहले वे गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

अपने कार्यकाल के दौरान तदाशा मिश्रा ने अपराधियों के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाइयाँ कीं। बोकारो की एसपी रहते हुए उन्होंने अपराध पर लगाम कस दी थी। उनके कार्यकाल का सबसे चर्चित मामला कुख्यात अपराधी आनंद सिंह के एनकाउंटर का था, जो धनबाद के बरटांड इलाके में हुआ था। उनके नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक एनकाउंटर किए गए, जिससे अपराधियों में भय का माहौल बना।

Also Read: Dhanbad News: IIT (ISM) Dhanbad में 35वां राष्ट्रीय खनन अभियंता अधिवेशन का भव्य उद्घाटन

व्यक्तिगत जीवन में भी उन्होंने कई कठिन दौर देखे हैं। उनके इकलौते बेटे अत्येंद्र अन्वेष मिश्रा ने कुछ वर्ष पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बावजूद तदाशा मिश्रा ने दृढ़ संकल्प और सेवा भावना के साथ पुलिस सेवा में अपना योगदान जारी रखा।

तदाशा मिश्रा 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगी। अपने कार्यकाल के शेष समय में वे झारखंड पुलिस को नई दिशा देने और कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment