Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरकर घायल, एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजने की तैयारी

शिक्षा मंत्री
---Advertisement---

Jamshedpur — झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार को अपने जमशेदपुर स्थित आवास पर बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ जांच में पाया गया कि उनके मस्तिष्क में चोट के कारण कई स्थानों पर खून के थक्के (ब्लड क्लॉट) बन गए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस के ज़रिए दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Also Read: Kangana Ranaut Case: सांसद कंगना को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, इस मामले फिर शुरू होगी सुनवाई!

डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल सोरेन को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और उनके स्वास्थ्य को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है।

मंत्री के परिजन और समर्थकों में घटना को लेकर चिंता का माहौल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख जताया है और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि इलाज में किसी तरह की कोई कमी न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

Leave a Comment