Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बयान से बढ़ी सियासी गर्मी

On: May 7, 2026 9:27 PM
Follow Us:
झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बयान से बढ़ी सियासी गर्मी
---Advertisement---
झारखंड की राजनीति में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई जब राज्य के वित्त मंत्री और पलामू में आयोजित मुखिया सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस को “अर्बन नक्सलियों का गढ़” बताए जाने को लेकर जब राधाकृष्ण किशोर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री कांग्रेस को अर्बन नक्सलियों का गढ़ बताते हैं, तो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों का गढ़” हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है।

add

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए लगातार आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है।

इस दौरान झारखंड सरकार की पंचायती राज मंत्री  दिपाका पाण्डे सिंह ने भी प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कुछ भी बोल सकते हैं, लेकिन कांग्रेस उनकी बातों पर विशेष ध्यान नहीं देती। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश की आजादी से जुड़ा हुआ है और पार्टी के नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा, “हम लोग सत्ता से ज्यादा सेवा में विश्वास रखते हैं। कांग्रेस हमेशा जनता के हित में काम करती रही है।” इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

दोनों मंत्री पलामू में आयोजित मुखिया सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सम्मेलन समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान दिए गए इन बयानों ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस मंत्रियों के बयानों की आलोचना करते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया है। भाजपा का कहना है कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा लगातार विपक्ष को निशाना बना रही है और उसी का जवाब दिया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकसभा चुनाव और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए नेताओं के बीच बयानबाजी और तेज हो सकती है। झारखंड की राजनीति में पहले से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और ऐसे बयान राजनीतिक माहौल को और गर्माने का काम कर रहे हैं।

फिलहाल राधाकृष्ण किशोर के बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है। अब देखना होगा कि इस मामले पर भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से आगे क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment