Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रिंस खान के वीडियो पर झारखंड में सियासी घमासान, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

On: May 8, 2026 4:05 PM
Follow Us:
प्रिंस खान के वीडियो पर झारखंड में सियासी घमासान, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
---Advertisement---

भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी शुरू

कथित अपराधी प्रिंस खान के वायरल वीडियो को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा वीडियो साझा कर मामले की जांच की मांग किए जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।

add

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वीडियो शेयर करते हुए धनबाद जिला प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से जवाब मांगते हुए कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद संबंधित पदाधिकारी को पद पर बनाए रखना उचित नहीं है। बाबूलाल मरांडी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई अपराधी खुलकर इस तरह के आरोप लगा रहा है, तो सरकार और प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

वहीं कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी “फ्रस्ट्रेशन” में हैं और एक भगोड़े अपराधी के बयान के आधार पर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा के भाजपा में विलय के बाद बाबूलाल मरांडी की राजनीतिक अपेक्षाएं पूरी नहीं हो सकीं, जिसके कारण वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

इधर भाजपा ने कांग्रेस के बयान का जवाब देते हुए कहा कि जब अपराधी पुलिस पर भारी पड़ने लगें और पुलिस उन पर लगाम लगाने में विफल दिखाई दे, तब मामला बेहद गंभीर हो जाता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि एक अपराधी द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और सरकार को इसकी निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

फिलहाल प्रिंस खान के वीडियो को लेकर झारखंड की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और मामला अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment