Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Kaimur: दुर्गावती में पुलिस ने पकड़ा ओवरलोडेड केमिकल टैंकर, एक पर ₹68,000 का जुर्माना

On: August 22, 2025 2:27 PM
Follow Us:
पुलिस
---Advertisement---

Kaimur News: दुर्गावती थाना क्षेत्र के भेरिया मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के सर्विस रोड से दुर्गावती पुलिस ने सीमेंट निर्माण में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से भरे ओवरलोडेड सात टैंकरों को जब्त किया है।

add

थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सभी टैंकरों को सड़क किनारे खड़ा करवा कर सुरक्षा हेतु एक अधिकारी और चौकीदार की तैनाती की गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इन टैंकरों में सीमेंट में उपयोग होने वाला राख युक्त केमिकल लोड था, जिसे बारुण से कैमूर स्थित इमामी सीमेंट फैक्ट्री ले जाया जा रहा था।

Also Read: दुर्गावती में पुलिस ने पकड़ा ओवरलोडेड केमिकल टैंकर, एक पर ₹68,000 का जुर्माना

सूचना मिलने पर जिला परिवहन पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान एक टैंकर पर ₹68,000 का जुर्माना लगाया गया। शेष छह टैंकरों की जांच प्रक्रिया जारी है, जिन पर भी ओवरलोडिंग को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जांच पूरी होने के बाद सभी वाहनों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment