Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand Monsoon Session: गुरुजी को मिले भारत रत्न, सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी- जयराम

गुरुजी को मिले भारत रत्न, सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी- जयराम
---Advertisement---

Jharkhand Monsoon Session: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक जयराम ने दो प्रमुख मुद्दों पर अपनी राय रखी. सबसे पहले स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया और हाल ही में हुए सूर्या हांसदा एनकाउंटर को भी जयराम ने फर्जी बताया. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव की स्थिति को देखकर यह स्पष्ट है कि यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था. अगर सूर्या भाग रहा था तो गोली उसकी पीठ में लगनी चाहिए थी, पेट में नहीं. इससे साबित होता है कि पूरी कहानी पहले से तैयार की गई थी.

विधायक जयराम ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस या सीआईडी ​​पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि अगर एनकाउंटर करने वाली एजेंसी जांच करेगी तो उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठेंगे. उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि राज्य सरकार हर मुद्दे से कतराती है. कोई भी सरकार अपनी साख खराब नहीं करना चाहती, इसलिए सच छिपाने की कोशिश की जाती है.

Also Read: Bettiah: अहवर कुड़िया पंचायत में किसानों को वितरित किया गया यूरिया, किसानों में दिखा उत्साह

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे 130वें संशोधन का भी विरोध किया. विधायक जयराम ने कहा कि यह संशोधन विपक्षी नेताओं को जेल में डालने का हथियार बनेगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जो अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन के साथ हुआ, वही दूसरे राज्यों में भी हो सकता है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment