Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अपहरण (Kidnapping case) में मामले का खुलासा, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, गाड़ी और एक मोबाइल फोन भी बरामद

अपहरण (Kidnapping case) में मामले का खुलासा, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, गाड़ी और एक मोबाइल फोन भी बरामद।
---Advertisement---

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस ने कोर्ट परिसर के पास हुए युवक के अपहरण (Kidnapping case) मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहरण (Kidnapping case) में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि Kidnapping case मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

15 जुलाई को जमशेदपुर कोर्ट के समीप से सुशील डे नामक युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने उसी दिन अपहृत युवक सुशील डे को सकुशल बरामद कर लिया। जांच को आगे बढ़ाते हुए 18 जुलाई को पुलिस ने मामले के दो नामजद आरोपी मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती और कृष्णा यादव उर्फ दबंग को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार वाहन और एक सैमसंग मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोनी मोहंती का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, छेड़छाड़ और पोक्सो समेत एक दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इस अपहरण कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस पूरी कार्रवाई को सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अंजाम दिया।

इसे भी पढ़े – झारखंड प्रभारी (in-charge) के. राजू चार दिवसीय दौरा, दौरे का आज पहला दिन ,20 जुलाई चलेगा दौरा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment