अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी (in-charge) के. राजू 20 से 23 जुलाई 2026 तक झारखंड के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस पार्टी की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया और सांगठनिक मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि झारखंड in-charge के. राजू 20 जुलाई दौरे के पहले दिन पर आय।झारखंड प्रभारी (in-charge) के. राजू इसके बाद वे सीधे स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां वे अगले चार दिन रुकेंगे। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि 20 जुलाई को सुबह 11:30 बजे: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया और सोशल मीडिया विभाग के साथ बैठक करेंगे, जिसमें एसआईआर प्रक्रिया को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा होगी।

विधायकों के साथ विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा बैठक होगी। वहां झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से मिलकर एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपेंगे। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, उपाध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। 21 जुलाई को प्रभारी मंत्रियों और कमेटियों के साथ मंथन करेंगे। स्टेट गेस्ट हाउस में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक, सुबह 11:30 बजे जेपीसीसी की कैंपेन कमेटी के साथ रणनीति पर चर्चा, एसआईआर कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक और जेपीसीसी सचिवों और रांची लोकसभा क्षेत्र के जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
22 जुलाई बूथ का दौरा और सांगठनिक समीक्षा करेंगे। सुबह 10:00 बजे के. राजू खुद रांची महानगर के विभिन्न पोलिंग बूथों का दौरा करेंगे। यहां वे वोटर लिस्ट से अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट नामों को हटाने और सुधारने के काम की समीक्षा करेंगे। दोपहर 02:00 बजे खूंटी लोकसभा क्षेत्र के जेपीसीसी सचिवों और जिला उपाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
शाम 04:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष , विधायक दल के नेता , सचिवों और संगठन महासचिव के साथ एक बड़ी सांगठनिक समीक्षा बैठक होगी। अपने व्यस्त दौरे के आखिरी दिन 23 जुलाई के. राजू सुबह 09:10 बजे रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
इसे भी पढ़े- 30 July से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरूआत , 105 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पूरा करेंगे श्रद्धालु





