Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

30 July से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरूआत , 105 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पूरा करेंगे श्रद्धालु

30 July से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरूआत , 105 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पूरा करेंगे श्रद्धालु
---Advertisement---

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला भले ही 30 जुलाई (30 July ) से औपचारिक रूप से शुरू हो रहा हो, लेकिन बांग्ला पंचांग के अनुसार सावन माह के आरंभ होते ही बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का आगमन तेज हो गया है। बांग्ला सावन 17 जुलाई से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगा। इसके साथ ही 30 July से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, नेपाल, भूटान और सिक्किम सहित विभिन्न क्षेत्रों से कांवरिया श्रद्धालु 105 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पूरी कर बाबा धाम पहुंचने लगे हैं। बांग्ला सावन के पहले दिन शुक्रवार सुबह से ही बाबा मंदिर एवं आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर नजर आया। 30 July से कांवरिया श्रद्धालु सबसे पहले पवित्र शिवगंगा तालाब में स्नान कर अपने-अपने तीर्थ पुरोहितों के सान्निध्य में विधिवत संकल्प लेंगे। इसके बाद श्रद्धालु मानसरोवर स्थित फुट ओवर ब्रिज के समीप से कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रवेश किए और पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर में दिनभर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ से परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक, विशेष पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद मंदिर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से की गई व्यवस्था के कारण दर्शन-पूजन की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संचालित होती रही।मंदिर प्रशासन के अनुसार, बांग्ला सावन के पहले दिन लगभग 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शनम् मार्ग के माध्यम से स्पर्श पूजा का भी लाभ उठाया।

प्रशासन ने बताया कि 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत होने के बाद स्पर्श पूजा पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। मेले की अवधि में श्रद्धालु केवल अर्घा के माध्यम से ही बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कर सकेंगे। श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। बांग्ला सावन के साथ ही बाबा नगरी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण पूरी तरह से दिखाई देने लगा है।

इसे भी पढ़े – NTPC और CCL कोल वाहनों से हो रही दुर्घटना पर लगेगा विराम , “हाइवा चतरा छोड़ो” के लोगों ने लगाए नारा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय l(locals) लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, Chapad से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार।

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, चापड़ से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों (Parent) की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, economic को समग्र विकास रणनीति से जोड़नेपर विस्तार से बात।

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, अर्थशास्त्री हरीश्वर दयाल और अमरनाथ झा हुए शामिल

Leave a Comment