Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घरेलू गैस ग्राहकों का KYC करवाना अनिवार्य, गैस एजेंसियों प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

घरेलू गैस ग्राहकों का KYC करवाना अनिवार्य, गैस एजेंसियों प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
---Advertisement---

भारत सरकार के नई गाइडलाइन के अनुसार सभी पेट्रोलियम कंपनियों को घरेलू गैस ग्राहकों का KYC करवाना अनिवार्य कर दिया इसको लेकर धनबाद जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों के द्वारा आज सामूहिक रूप से प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू गैस उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक अपना KYC  नहीं करवाया है वह 15 अगस्त से पहले पहले तक अपने खुद के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से KYC करने या फिर अपने नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर केवाईसी करवाना यदि आप केवाईसी नहीं करवाते हैं तो 15 अगस्त के बाद आपके गैस बुकिंग में दिक्कतें आ सकती है प्रेस वार्ता में गैस एजेंसी के डीलर ने जानकारी देते हुए बतलाया की घरेलू गैस उपभोक्ताओं को केवाईसी करवाना अनिवार्य है , इसको लेकर केंद्र सरकार से सीधे गाइडलाइंस है।

धनबाद में तकरीबन आधे से अधिक उपभोक्ताओं ने केवाईसी करवा लिया पर बाकी बचे हुए उपभोक्ता है उसे उन्होंने निवेदन करते हुए कहा है कि आप यथाशीघ्र केवाईसी की प्रक्रिया को संपन्न करवाए ताकि आपको गैस सिलेंडर लेने में किसी तरह की दिक्कत ना उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद में सारे कंपनियां ने अपने उपभोक्ताओं के लिए कई सुविधाएं भी रखी है ।

जिससे डोर टु डोर भी ग्राहकों के घर जाकर कंपनियों के अधिकारी केवाईसी कर रहे हैं वैसे ग्राहक जो धनबाद में है यहां से बाहर रहते हैं उनसे उन्होंने निवेदन करते हुए अपना केवाईसी कराए।

अधिकारियों के अनुसार KYC पूरी नहीं होने पर भविष्य में गैस सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी या अन्य सेवाओं में परेशानी आ सकती है। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ KYC कराने की अपील की गई है।

गैस कंपनियों का कहना है कि समय पर KYC कराने से उपभोक्ताओं को सभी सेवाएं निर्बाध रूप से मिलती रहेंगी। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के भीतर KYC प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है…

इसे भी पढ़े- बिहार के बांकीपुर, एमपी के दतिया और गुजरात के मांजलपुर उपचुनाव के नतीजे LIVE

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment