5:35 PM
MP के दतिया से कांग्रेस पार्टी विजयी
दतिया में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह जीते
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह 6016 वोटों से जीते
घनश्याम सिंह को 66757 वोट मिले
घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को हराया
आशुतोष तिवारी को 60741 वोट मिले
5:30 PM
बांकीपुर के धुरंधर बने प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर बांकीपुर से विजयी
जनसुराज पार्टी से बीजेपी को हराया
प्रशांच किशोर की प्रचंड जीत
बांकीपुर उपचुनाव में 32 राउंड की मतगणना के बाद विजयी घोषित
प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को हराया
प्रशांत किशोर को 19324 वोटों से हराया
प्रशांत किशोर को 64151 वोट मिले
नीरज कुमार को 44827 वोट मिले
5:20 PM
MP के दतिया में 14वें राउंड की मतगणना पूरी
दतिया में कांग्रेस पार्टी जीत से एक कदम दूर
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह 7531 वोटों से आगे
घनश्याम सिंह को 64808 वोट
दूसरे नंबर पर बीजेपी के आशुतोष तिवारी
आशुतोष को 57277 वोट
1 राउंड की वोटिंग और बची है
4:10 PM
MP के दतिया में 12वें राउंड की मतगणना पूरी
दतिया में कांग्रेस पार्टी लगातार आगे चल रही है
कांग्रेस पार्टी की बढ़त मार्जिन में बढ़ोतरी
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
घनश्याम सिंह को 58417 वोट
दूसरे नंबर पर बीजेपी के आशुतोष तिवारी
आशुतोष को 45810 वोट
4PM
बांकीपुर उपचुनाव में 24 राउंड की मतगणना पूरी
जनसुराज पार्टी के प्राशांत किशोर लगातार आगे चल रहे हैं
प्रशांत किशोर 13868 वोटों से आगे
प्रशांत किशोर को 48434 वोट
दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज कुमार
नीरज कुमार को 34566 वोट
3:40 PM
बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल गुजरात के मांजलपुर विधानसभा चुनाव में विजेता घोषित किए गए
बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल 30630 वोटों की प्रचंड बहुमत से गुजरात के मांजलपुर विधानसभा चुनाव में विजेता घोषित किए गए हैं। सतेंद्रभाई पटेल को 55481 वोट मिले उन्होंने कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को हराया है। कांग्रेस के भीखाभाई को 24851 वोट मिले। कुल 20 राउंड की गिनती के बाद सतेंद्रभाई को विजयी घोषित किया गया।
2:20 PM
गुजरात के मांजलपुर में एक राउंड गिनती बढ़ाई गई
19 वें राउंड तक बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल आगे
बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल 30567 वोटों से आगे
सतेंद्रभाई पटेल को 55244 वोट
दूसरे नंबर पर कांग्रेस के भीखाभाई रबारी
कांग्रेस के भीखाभाई को 24677 वोट
अब आखिरी राउंड की गिनती बाकी है
कुल 20 राउंड की गिनती होनी है
2 PM
बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने कर दिया खेला
प्रशांत किशोर प्रचंड जीत की ओर
बांकीपुर के धुरंधर पीके ने बीजेपी को पछाड़ा
बांकीपुर उपचुनाव में 15वें राउंड की मतगणना पूरी
जनसुराज पार्टी के प्राशांत किशोर जीत की ओर अग्रसर
प्रशांत किशोर 8202 वोटों से आगे
प्रशांत किशोर को 29752 वोट
दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज कुमार
नीरज कुमार को 21550 वोट
कुल 31 राउंड होनी है मतगणना
1:50 PM
बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल मांजलपुर से प्रचंड बहुमत से आगे
गुजरात के मांजलपुर में 17 वें राउंड की गिनती पूरी
गुजरात के मांजलपुर से बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल आगे
बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल 27448 वोटों से आगे
सतेंद्रभाई पटेल को 49631 वोट
दूसरे नंबर पर कांग्रेस के भीखाभाई रबारी
कांग्रेस के भीखाभाई को 22183 वोट
अब 2 राउंड की गिनती बाकी है
कुल 19 राउंड की गिनती होनी है
1:40 PM
MP के दतिया में 7वें राउंड की मतगणना पूरी
दतिया में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है
कांग्रेस पार्टी की बढ़त मार्जिन में और इजाफा
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह 3295 वोटों से आगे
घनश्याम सिंह को 31436 वोट
दूसरे नंबर पर बीजेपी के आशुतोष तिवारी
आशुतोष को 28141 वोट
1:30 PM
बांकीपुर उपचुनाव में 13वें राउंड की मतगणना पूरी
जनसुराज पार्टी के प्राशांत किशोर लगातार आगे चल रहे हैं
प्रशांत किशोर 7119 वोटों से आगे
प्रशांत किशोर को 26113 वोट
दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज कुमार
नीरज कुमार को 18994 वोट
इस खुशी के मौके पर पटना स्थित जनसुराज के कार्यालय में जश्न का माहौल है….जनसुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर को लड्डुओं से तौला जा रहा है। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। काफी ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर में पहुंच रहे हैं।
1:20 PM
बांकीपुर उपचुनाव में 12वें राउंड की मतगणना पूरी
जनसुराज पार्टी के प्राशांत किशोर लगातार आगे चल रहे हैं
प्रशांत किशोर 6646 वोटों से आगे
प्रशांत किशोर को 23756 वोट
दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज कुमार
नीरज कुमार को 17110 वोट
1:05 PM
बांकीपुर उपचुनाव में 10वें राउंड की मतगणना पूरी
जनसुराज पार्टी आगे बीजेपी पीछे
प्रशांत किशोर 6011 वोटों से आगे
जनसुराज पार्टे के उम्मीदवार हैं प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर को 20059 वोट
दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज कुमार
नीरज कुमार को 14048 वोट
1 PM
गुजरात के मांजलपुर में 13 वें राउंड की गिनती पूरी
गुजरात के मांजलपुर से बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल आगे
बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल 21502 वोटों से आगे
सतेंद्रभाई पटेल को 37542 वोट
दूसरे नंबर पर कांग्रेस के भीखाभाई रबारी
कांग्रेस के भीखाभाई को 16040 वोट
12:40 PM
एमपी के दतिया में कांग्रेस की बढ़त मार्जिन हुई कम
कांग्रेस के घनश्याम सिंह अब महज 308 वोट से आगे
घनश्याम सिंह को 21047 वोट
दूसरे नंबर पर भाजपा के आशुतोष तिवारी
आशुतोष तिवारी को 20739 वोट
15 में से 5वें राउंड की गिनती पूरी
12:30 PM
बांकीपुर उपचुनाव में 8वें राउंड की मतगणना पूरी
जनसुराज पार्टी आगे बीजेपी पीछे
8 वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे
प्रशांत किशोर 4556 वोटों से आगे
जनसुराज पार्टे के उम्मीदवार हैं प्रशांत किशोर
दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज कुमार
नीरज कुमार को 11081 वोट
12:15 PM
10 वें राउंड में गुजरात के मांजलपुर से बीजेपी आगे
19 में से 10 राउंड की गिनती पूरी
बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल 15448 वोटों से आगे
सतेंद्रभाई पटेल को 28504 वोट
दूसरे नंबर पर कांग्रेस के भीखाभाई
कांग्रेस के भीखाभाई को 13056 वोट
11:40 AM
बिहार के बांकीपुर से प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं
पांचवें राउंड की गिनती के बाद पीके आगे
प्रशांत किशोर 2319 वोट से आगे
प्रशांत किशोर को 8971 वोट
दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज कुमार
नीरज कुमार को 6652 वोट
तीसरे नंबर पर हैं आरजेडी की रेखा गुप्ता
11:30 AM
तीसरे राउंड की गिनती के बाद एमपी के दतिया में कांग्रेस आगे
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी 833 वोटों से आगे
कांग्रेस प्रत्याशी घन्शायम सिंह को 12432 वोट
दूसरे नंबर पर फिसले बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी
आशुतोष तिवारी को 12399 वोट
कुल पंद्रह राउंड की होनी है गिनती
11:15 AM
मांजलपुर में 7 राउंड की गिनती के बाद भी बीजेपी की बढ़त बरकरार
गुजरात के मांजलपुर विधानसभा में 7 राउंड की गिनती पूरी
भाजपा के सतेंद्रभाई पटेल 21216 वोट मिले
सतेंद्रभाई पटेल 12401 वोट से आगे
8815 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं कांग्रेस के भीखाभाई
कुल 19 राउंड की गिनती होनी है
10:40 AM
दतिया: दो राउंड के रुझानों में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी बढ़त बनाए हुए हैं
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है. शुरुआती दो राउंड के रुझानों में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी बढ़त बनाए हुए हैं. पहले राउंड में आशुतोष तिवारी को 4651 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 3367 वोट मिले. दूसरे राउंड के बाद भाजपा के आशुतोष तिवारी 875 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें 8253 वोट, कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 7378 और आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 3529 वोट मिले हैं.
9:30 AM
पहले राउंड के बाद दतिया से बीजेपी और बांकीपुर से जनसुराज पार्टी आगे
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के पहले राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं. प्रथम चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) आगे चल रहे हैं. पहले राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 2,220 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 1,423 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 501 मत आए हैं.
एमपी के दतिया उपचुनाव के लिए पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। पहले राउंड की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 909 वोटों से आगे हो गए हैं।
9.15 AM
पहले राउंड के बाद गुजरात के मांजलपुर से बीजेपी आगे
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के पहले राउंड की गिनती पूरी पहले राउंड के बाद से बीजेपी आगे चल रही है।
9 AM
एमपी के दतिया में टेबल नंबर 21 पर 451 डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है।
मध्य प्रदेश के दतिया में दतिया में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। टेबल नंबर 21 पर 451 डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। थोड़ी देर में डाक मतपत्रों के रुझान सामने आएंगे। इसके बाद इवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी।
8:50 AM
MP के दतिया में 15 राउंड में पूरी होगी गिनती
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सबसे अधिक 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। वहीं बांकीपुर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। काउंटिंग के लिए कुल 16 टेबल बनाए गए हैं। हर टेबल पर तीन मतगणना कर्मियों को तैनात किया गया है। कुल 21 राउंड में गिनती होगी।
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना 15 राउंड में पूरी होगी और दोपहर तक परिणाम स्पष्ट होने की संभावना है। मतगणना के लिए 20 टेबल ईवीएम की गिनती और एक टेबल डाक मतपत्रों के लिए लगाई गई है।
बिहार के बांकीपुर उपचुनाव पर सबकी नजर है। क्या बीजेपी के इस गढ़ में जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर सेंध लगा पाती है या नहीं?
8:30 AM
कुछ देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे
इन तीनों सीटों में सबसे चर्चित बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया है, जिन पर देशभर के लोगों की नजरें बनी हुई है। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, अब से कुछ देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर होते-होते रुझान क्लियर होने लगेंगे।
8 AM
बिहार के बांकीपुर, एमपी के दतिया और गुजरात के मांजलपुर उपचुनाव का मतगणना शुरू
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे से खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे का समय आ गया है। पटना के एएन कॉलेज के कला भवन स्थित मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। साथ ही एमपी के दतिया और गुजरात के मंजलपुर उपचुनाव में मतगणना शुरू हो चुका है। कुछ ही समय में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।





