झारखंड, बिहार और ओडिशा में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा (Misir Besra) को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया है। आईबी, सीआरपीएफ और धनबाद पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में यह बड़ी सफलता धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में मिली। मिसिर बेसरा (Misir Besra) अपने दो सहयोगियों के साथ वाहन से जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए सुरक्षा बलों ने उसे दबोच लिया। Misir Besra के साथ और भी गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ जारी है और उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

मंगलवार देर शाम धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसके सहयोगी मेहनत उर्फ मोच्छु और गौरव भी पकड़े गए। तीनों वाहन संख्या जेएच-10 बीएच-1056 से सफर कर रहे थे, तभी आईबी, सीआरपीएफ और धनबाद पुलिस की टीम ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया।
झारखण्ड पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने धनबाद- गिरिडीह सीमावर्ती इलाके से 1,00,00,000 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया है. वह लम्बे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था और झारखंड के कई जिलों में नक्सली गतिविधियों को संचालित करता था. सुरक्षा बलों ने उसके चार साथियों को भी गिरफ्तार किया है और उनसे गहन पूछताछ कर नक्सली नेटवर्क और हथियार सप्लाई चेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. मिसिर की गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मानी जा रही हैं।
गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तीनों से गहन पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और इस्तेमाल किया जा रहा वाहन भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन की तैयारी कई महीनों से चल रही थी और पूरी रणनीति बेहद गोपनीय तरीके से तैयार की गई थी।
सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि आईबी, सीआरपीएफ और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिसिर बेसरा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद झारखंड में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और राज्य में नक्सलवाद के लगभग खात्मे की दिशा में यह महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को जल्द न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।





