Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 6 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

On: June 11, 2026 2:07 PM
Follow Us:
देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 6 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
---Advertisement---

देवघर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवघर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जसीडीह स्थित रुइया धर्मशाला में ड्रग्स की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने छह ड्रग्स तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 76 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही 63 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

add

मामले की जानकारी देते हुए देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि जिले में फैल रहे नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर रुइया धर्मशाला में छापेमारी की गई, जहां ड्रग्स की खरीद-बिक्री का सौदा चल रहा था। पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गुल मोहम्मद और इस्माइल अंसारी मुख्य भूमिका में थे। दोनों ट्रेन के माध्यम से ब्राउन शुगर की खेप पहुंचाने आए थे। पुलिस के अनुसार सौदे के तहत 63 हजार रुपये टोकन मनी के रूप में दिए जा रहे थे जबकि शेष राशि बाद में भुगतान की जानी थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर पूरे गिरोह को धर दबोचा।

जांच में यह भी सामने आया है कि देवघर निवासी सिकंदर मेहता (यादव) पहले से ही ड्रग्स तस्करी से जुड़ा रहा है। अधिक मुनाफे के लालच में उसने अपनी पत्नी खुशबू देवी को भी इस अवैध कारोबार में शामिल कर लिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। एसपी ने कहा कि देवघर को नशामुक्त बनाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- धनबाद के टुंडी में जंगल के बीचोंबीच लटकता हुआ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment