Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में नकली विदेशी शराब के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 940 पेटी शराब बरामद

On: May 9, 2026 4:02 PM
Follow Us:
रांची में नकली विदेशी शराब के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 940 पेटी शराब बरामद
---Advertisement---

राजधानी रांची में बड़े पैमाने पर हो रहे नकली विदेशी शराब के अवैध कारोबार पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष छापेमारी टीम ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 940 पेटी अवैध नकली विदेशी शराब बरामद की है।

add

उत्पाद विभाग की टीम ने इस कार्रवाई के दौरान राहुल नायक नामक एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक कार और दो पिकअप वैन भी जब्त की गई हैं, जिनका इस्तेमाल शराब की ढुलाई में किया जा रहा था।

सहायक उत्पाद आयुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि नकली शराब की यह खेप रांची से दूसरे जिलों में भेजने की तैयारी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार में कई सफेदपोश लोगों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं, जिनके संरक्षण में यह पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था।

उत्पाद विभाग द्वारा रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के होटवासी, धुर्वा थाना क्षेत्र के सर्वेश नगर तथा रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान करीब 8300 लीटर अवैध नकली शराब बरामद की गई।

सहायक उत्पाद आयुक्त ने बताया कि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य संदिग्ध लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को रांची में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment