बोकारो से 6 जून को रहस्य ढंग से गायब हुए एक नाबालिक को पुलिस ने मुरी से बरामद किया है। इस बाबत जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह गांव से प्रतीक नाम का एक नाबालिक अचानक घर से निकल गया था। जिसके बाद प्रतीक के मां के बयान पर बलीडीह में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

मामले को गंभीरता से देखते हुए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था जिसमें से एक टीम मॉनिटरिंग कर रही थी जबकि अन्य तीन टीम जो है बरामदगी के लिए लगभग आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों पर जांच में जुटी थी। उन्होंने कहा कि आरपीएफ की मदद से बोकारो रेलवे स्टेशन से पहले फुटेज पुलिस को प्राप्त हुआ था उसी को आधार बनाते हुए पुलिस रांची रेलवे स्टेशन पर भी उसे चेक किया इसके बाद ट्रेन को चिन्हित कर पुलिस मुरी जा पहुंची जहां से उसे सकुशल बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम बच्चों की मां के साथ मुरी से बोकारो के लिए निकल चुकी है।बच्चे सकुशल रूप से बरामद किया जा चुका हैं ।उन्होंने अपहरण की घटना को अफवाह बताया है उन्होंने कहा की बच्चों के पिता अमित कुमार पहले से ही जेल में बंद हैं इसके बाद लड़का पिता को लेकर काफी चिंतित रह रहा था। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया था उन्होंने कहा कि बच्चा वापस आ जाने के बाद मामले से पर्दा पूरी तरह से उठ गया है।
इसे भी पढ़ें- दुमका स्थित पतालेश्वर महादेव के दर्शन करने उमड़े लोग





