Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग खोलने की मांग को लेकर विधायक राज सिन्हा का 24 घंटे का अनशन शुरू

On: May 9, 2026 5:04 PM
Follow Us:
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग खोलने की मांग को लेकर विधायक राज सिन्हा का 24 घंटे का अनशन शुरू
---Advertisement---

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जल्द चालू कराने की मांग को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने केंदुआडीह मुख्य सड़क पर 24 घंटे का अनशन शुरू कर दिया है। बंद सड़क पर चल रहे इस आंदोलन को स्थानीय लोगों, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न चेंबर ऑफ कॉमर्स का व्यापक समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

add

जनआंदोलन का रूप लेता आंदोलन

केंदुआडीह स्थित बंद धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क पर विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में शुरू हुए इस अनशन में केंदुआ, लोयाबाद, पुटकी, तेतुलमारी समेत आसपास के इलाकों के लोग भी शामिल हुए। समर्थकों की भारी भीड़ के कारण आंदोलन अब जनआंदोलन का रूप लेता दिख रहा है।

प्रशासन पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले जिला प्रशासन द्वारा हाई लेवल बैठक कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद विधायक ने अपना अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया था। लेकिन तय समय पर बैठक नहीं होने और प्रशासन व बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं किए जाने के बाद विधायक ने दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया।

“सड़क बंद होने से हजारों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित”

धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सड़क बंद रहने से हजारों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सड़क धनबाद, बोकारो, रांची और जमशेदपुर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण लाइफलाइन है, लेकिन करीब एक महीने से मार्ग बंद होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क बंद रखने पर उठाए सवाल

विधायक ने प्रशासन और राज्य सरकार पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में माडा द्वारा भू-धंसान क्षेत्र के पास खुदाई की गई थी, लेकिन वहां किसी बड़े खतरे जैसी स्थिति नहीं दिखी। ऐसे में सड़क बंद रखने के पीछे किसी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

राज सिन्हा ने कहा कि जनता की समस्याओं को देखते हुए वे 24 घंटे तक बिना अन्न ग्रहण किए अनशन पर बैठे रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment