Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चार बच्चों की मां ने बच्चों के साथ खाया जहरीला पदार्थ, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

On: May 14, 2025 2:12 PM
Follow Us:
चार बच्चों की मां ने बच्चों के साथ खाया जहरीला पदार्थ, तीन की मौत
---Advertisement---

Aurangabad News: रफीगंज रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म पर एक मां ने अपने चार बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। पांचों बच्चों को दर्द से तड़पता देख आरपीएफ के जवानों और स्थानीय लोगों ने उन्हें रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान 5 वर्षीय सूर्यमणि कुमारी, 3 वर्षीय राधा कुमारी, 1 वर्षीय शिवानी कुमारी की मौत हो गई। 6 वर्षीय रितेश कुमार और उसकी मां 40 वर्षीय सोनिया देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी चोन्ही देवी की बहू व रवि बिंद की पत्नी सोनिया देवी और उनके चार बच्चों के रूप में की गई है। अस्पताल आए सोनिया देवी के देवर राम सूरज बिंद ने बताया कि मंगलवार की रात उन्हें सूचना मिली कि पति-पत्नी के बीच कुछ झगड़ा हुआ है। सुबह उनके पति रवि बिंद कहीं काम पर गए थे।

इसी बीच सूचना मिली कि सोनिया देवी अपने चार बच्चों के साथ स्टेशन पर आयी है।सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर, एसआई इंदल कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू की।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन बच्चों की मौत देख मृतक के चाचा राम सूरज बिंद और चाची बेबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोनिया देवी का मायका नालंदा जिले में है। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जवानों को सूचना मिली कि डाउन प्लेटफार्म पर एक महिला व चार बच्चे तड़प रहे हैं। पांचों को टेंपो से रफीगंज अस्पताल लाया गया।

Also Read: Latehar News: मनिका प्रखंड के बेलवाटाड़ आंगनवाड़ी की हालत जर्जर, डर के साये में पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मां ने पहले स्वयं जहरीला पदार्थ खाया और फिर अपने चारों बच्चों को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिसमें इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई तथा एक पुत्र रितेश कुमार और सोनिया देवी की हालत गंभीर देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment